Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (Rajasthan Police Constable Exam 2022) का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाएगा। भर्ती परीक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर घोषित किए जाएंगे। परीक्षा का आयोजन 2 जुलाई 2022 को किया जाएगा।

बता दें कि परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी की जा चुकी है। इस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को 7 जुलाई 2022 तक का समय दिया गया था। अब फाइनल आंसर-की और रिजल्ट घोषित किया जाना है।

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस माह के अंत तक या जून के पहले सप्ताह में घोषित किया जा सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है और न ही रिजल्ट की डेट घोषित की गई है।

लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों को अलग चरण की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। इस परीक्षा के जरिए राज्य में कांस्टेबल के कुल 4388 रिक्तियों को भरा जाना है।

परीक्षा का आयोजन 13 मई 2022 , 14 मई 2022 , और 16 मई 2022 को दो पालियों में किया गया था। 16 मई को दूसरी पाली में हुई परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था, जिसका आयोजन 2 जुलाई को किया गया था। परीक्षा राज्य के 25 जिलों में निर्धारित 28 केंद्र पर आयोजित की गई थी।

How to Check Rajasthan Police Constable Result 2022: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए Police Constable Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3.अब रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
4.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।