Rajasthan Police Constable Result 2022: लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट police.rajasthan.gov.in और recruitment2.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिजल्ट इस माह तक घोषित किया जा सकता है। हालांकि अभी रिजल्ट की आधिकारिक डेट नहीं जारी की गई है कांस्टेबल परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 5 जुलाई 2022 को जारी की गई थी। आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को 7 जुलाई 2022 तक का समय दिया गया था।
अब परीक्षा की फाइनल आंसर-की और रिजल्ट घोषित किया जाना है। परीक्षा का आयोजन 2 जुलाई 2022 को किया गया था। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी को अगले चरण की परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
Rajasthan Police Constable Result 2022: इतने पदों पर होनी है भर्तियां
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए पुलिस में कांस्टेबल के 4388 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें।
How to Check Rajasthan Police Constable Result 2022: ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए Rajasthan Police Constable Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3.रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
4.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।