Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 (Rajasthan Police Constable Exam 2022) का रिजल्ट (Rajasthan Police Constable Result 2022) आज घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर घोषित किया जाएगा। जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आज शाम तक या इस सप्ताह तकत घोषित किया जा सकता है।हालांकि इस संबंध में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस भर्ती परीक्षा के जरिए राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के विभिन्न रिक्तियों के कुल 4388 पदों को भरा जाएगा।


परीक्षा का आयोजन 13 मई 2022 , 14 मई 2022 , और 16 मई 2022 को दो पालियों में किया गया था। 16 मई को दूसरी पाली में हुई परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था, जिसका आयोजन 2 जुलाई को किया गया था।

बता दें कि परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी की जा चुका है। इस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को समय भी दिया गया था। अब फाइनल आंसर-की और रिजल्ट घोषित किया जाना है।

How to Check Rajasthan Police Constable Result 2022: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइटpolice.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए Police Constable Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
-अब रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।