Rajasthan Police ConstabRajasthan Police Constable Result 2022 Declared: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 15 और यूनिट के लिए घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइटpolice.rajasthan.gov.in के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। लिखित परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थियों को अब अगले चरण की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।
बता दें कि पहले 21 यूनिट के लिए नतीजे घोषित किए गए थे। अब 15 और यूनिट का परिणाम जारी किया गया है। प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की जारी की और नतीजे घोषित किए गए हैं। आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को 7 जुलाई 2022 तक का समय दिया गया था। परीक्षा का आयोजन 2 जुलाई 2022 को किया गया था। इस परीक्षा के जरिए राज्य में कांस्टेबल के कुल 4388 रिक्तियों को भरा जाना है।
परीक्षा का आयोजन 13 मई 2022 , 14 मई 2022 , और 16 मई 2022 को दो पालियों में किया गया था। 16 मई को दूसरी पाली में हुई परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था, जिसका आयोजन 2 जुलाई को किया गया था। परीक्षा राज्य के 25 जिलों में निर्धारित 28 केंद्र पर आयोजित की गई थी।
How to Check Rajasthan Police Constable Result 2022: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइटpolice.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए Police Constable Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
-अब रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।