उत्तर मध्य रेलवे ने अपरेंटिस पदों के लिए भर्ती निकाली है। जिन्हें रेलवे में नौकरी करने और रेलवे से जुड़े काम सीखने में दिलचस्पी है वह North Central Railway Recruitment प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट- rrcpryj.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती कुल 1664 पदों को होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 15 नवंबर से शुरू होगा और 14 दिसंबर 2023 तक रहेगा।

आवेदन करने के लिए क्या जरूरी?

इस भर्ती के लिए जरूरी है कि आपने शिक्षा के क्षेत्र में मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ एसएससी/मैट्रिकुलेशन/10वीं कक्षा की परीक्षा या 12वीं कक्षा पास की हो। जो उम्मीदवार पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनकी आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन शुल्क 100 रुपये है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला आवेदकों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

 ट्रेनी अप्रेंटिस पदों पर भर्ती

 ट्रेनी अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के के लिए आधिकारिक साइट konkanrailway.com पर जाकर अप्लाई किया जा सकता है। वेबसाइट पर जाकर आप भर्ती से जुड़ी जानकारी और आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 10 दिसंबर 2023 है। यह भर्ती  ट्रेनी अप्रेंटिस के 190 पदों के लिए है।

konkanrailway.com वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक उम्मीदवारों को शैक्षिक योग्यता के मुताबिक शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद सभी स्टेप क्रॉस करने वाले उम्मीदवार का सलेक्शन होगा। यह भर्ती सिविल इंजीनियरिंग के 30 पद, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 20 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के 10 पद, मैकेनिकल इंजीनियरिंग 20 पद, डिप्लोमा (सिविल) 30 पद, डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल) 20 पद, डिप्लोमा (इलेक्ट्रॉनिक्स) 10 पद, डिप्लोमा (मैकेनिकल) 20 पद, सामान्य स्ट्रीम स्नातक 30 पद होंगे।

ग्रेजुएट अपरेंटिस उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त (एआईसीटीई) विश्वविद्यालय से सूचीबद्ध क्षेत्रों में इंजीनियरिंग में स्नातक होना चाहिए। तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस उम्मीदवार को केंद्र/राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी सूचीबद्ध क्षेत्र में डिप्लोमा धारक होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु 1 सितंबर 2023 को 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।