MPPSC Veterinary Assistant Surgeon Exam 2022: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने पशु चिकित्सा सहायक सर्जन परीक्षा 2021 की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in के जरिए इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि प्रोविजनल आंसर- की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की जारी की गई है। आयोग की ओर से परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त 2022 को किया गया था। परीक्षा राज्य में निर्धारित केंद्रों पर 12 बजे से 3 बजे तक हुई थी।

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

कुल 129 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 5 अक्टूबर 2021 से शुरू होकर 4 नवंबर 2021 तक चली थी। इन पदों के लिए पशु चिकित्सा विज्ञान में स्नातक की योग्यता मांगी गई थी। वहीं आवेदक की अधिकतम उम्र 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई थी। आवेदन ऑनलाइन मोड में मांगे गए थे।

बता दें कि आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी और यूनानी चिकित्सा अधिकारी भर्ती परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी परीक्षा कार्यक्रम को चेक कर सकते हैं। परीक्षा 25 सितंबर 2022 को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चलेगी। परीक्षा का आयोजन जारी गाइडलाइंस के अनुसार किया जाएगा।

How to Download MPPSC Veterinary Assistant Surgeon Final Answer Key 2022: ऐसे करें डाउनलोड

-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए What’s New सेक्शन में जाएं।
-यहां Veterinary Assistant Surgeon Exam 2021 – Final Answer Key Dated 15/09/2022 के लिंक पर क्लिक करें।
-आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।