MPPSC Answer Key 2022: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य वन सेवा 2020 मुख्य परीक्षा का प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in के जरिए इसे चेक कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा का आयोजन 24 जुलाई 2022 को किया गया था।
प्रोविजनल आंसर-की पर अभ्यर्थी 4 अगस्त 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर- की और रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
मुख्य परीक्षा का आयोजन 24 जुलाई 2022 को दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक किया गया था। मुख्य परीक्षा के लिए 3129 अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर योग्य घोषित किया गया था। मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 13 जून 2022 दोपहर 12 बजे से 28 जून 2022 रात 12 बजे तक चली थी।
How to Raise Objection MPPSC SFS Mains Answer Key 2022: ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए Objection Link – State Forest Service Main Examination 2020 के लिंक पर क्लिक करें।
3.अब Application Form के सामने दिए गएAction लिंक पर क्लिक करें।
4.रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि दर्ज कर लाॅगिन करें।
5.अब आपत्ति दर्ज कराएं।
MPPSC: इनका रखें ध्यान
आपत्ति दर्ज कराने की तिथि – 29 जुलाई 2022
आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि – 4 अगस्त 2022