MPPSC SES Final Answer key 2022: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in के जरिए इसे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 3 जुलाई 2022 को किया गया था।

प्रोविजनल आंसर-की 7 जुलाई 2022 को जारी की गई थी। इस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को 7 दिनों का समय दिया गया था। प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद आयोग ने फाइनल आंसर-की जारी की है। अब जल्द प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट भी जारी किया जाएगा।

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

इस परीक्षा के जरिए 466 रिक्त पदों को भरा जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन पहले 22 मई 2022 को परीक्षा का आयोजन किया जाना था, जिसे स्थगित कर, 3 जुलाई नई तिथि घोषित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा के लिए दोबारा से आवेदन की प्रक्रिया 25 मई 2022 से 3 जून 2022 तक चली थी।अधिकतम शैक्षणिक योग्यता संबंधित विषय में बीई या बीटेक की डिग्री मांगी गई थी। वहीं आवेदक की अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित की गई थी।

How to Download MPPSC SES Prelims Final Answer key 2022: ऐसे करें डाउनलोड

1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए What’s New सेक्शन में जाएं।
3.यहां दिए गए MPPSC SES Prelims Final Answer key 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
4.आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।