मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB, VYAPAM) ने लड़कियों के लिए बम्पर वैकेंसी निकाली हैं। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण केंदों में ट्रेनिंग के लिए प्रवेश परीक्षा (ANMTST – 2018) का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। कुल 740 पदों पर भर्ती होगी। इन पदों के लिए सिर्फ लड़कियां ही आवेदन कर सकती हैं। आवेदन प्रक्रिया जारी है और अंतिम तिथि 23 अप्रैल 2018 है। प्रवेश परीक्षा 13 मई 2018 को आयोजित होगी। आइए और विस्तार से जानते हैं इन भर्तियों के बारे में। आवेदन करने के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा 17-30 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन आप ऑनलाइन कर सकते हैं। 740 पदों में से ओबीसी के 102, एससी के 120 और एसटी के 148 पदों पर भर्ती होगी। सामान्य वर्ग के कुल 370 पदों पर नियुक्ति होगी।
उम्मीदवारों का चयन सिर्फ लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। चलिए अब जानते हैं आवेदन करने के तरीके के बारे में। आवेदन आप ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके लिए आपको VYAPAM के आधिकारिक वेबपोर्टल http://www.peb.mponline.gov.in पर लॉगइन करना होगा। होम पेज पर आपको ‘महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण चयन परीक्षा (ए.एन.एम.टी.एस.टी)-2018 (केवल मध्य प्रदेश राज्य की महिलाओ के लिए)’ लिंक दिखेगा। इस लिंक पर आवेदन करें। महत्वपूर्ण निर्देश ध्यान से पढ़ें और फिर ‘Continue’ टैब पर क्लिक करें।
रजिस्टर्ड यूजर हैं तो यूजर आईडी नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगइन करें। अगर आप रजिस्टर्ड यूजर नहीं हैं तो पहले प्रोफाइल का पंजीकरण कराएं। इसके लिए ‘नवीनतम प्रोफाइल पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करे’ लिंक पर क्लिक करें और अपना लॉगइन क्रिएट करें। इसके बाद आप आवेदन प्रक्रिया फॉलो कर सकते हैं।