Karnataka Bank Clerk Admit Card 2022: कर्नाटक बैंक ने क्लर्क के पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन लोगों ने कर्नाटक बैंक क्लर्क पदों के लिए आवेदन किया है, वे कर्नाटक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट karnatakabank.com से एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

कर्नाटक बैंक परीक्षा 17 जुलाई 2022 को आयोजित होने वाली है। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा कुल 135 मिनट की होगी, जिसमें 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न अंग्रेजी, रीजनिंग, कंप्यूटर नॉलेज, जनरल अवेयरनेस और न्यूमेरिकल एबिलिटी से होंगे।

आयु सीमा
कर्नाटक बैंक भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 01-05-2022 को 26 वर्ष होनी चाहिए। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

कर्नाटक बैंक भर्ती 2022 चयन प्रक्रिया
कर्नाटक बैंक भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4th अंक काटे जाएंगे।

कितना मिलेगा वेतन
कर्नाटक बैंक क्लर्क भर्ती 2022 के लिए चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 43,000 रुपये वेतन दिया जाएगा।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
कर्नाटक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट karnatakabank.com पर जाएं।
‘कैरियर सेक्शन’ के तहत उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
ऑनलाइन परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करें विकल्प को चुनें।
अब, आपको अपना विवरण दर्ज करें।
कर्नाटक बैंक कॉल लेटर डाउनलोड करें।