इसरो में कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSV), तिरुवनंतपुरम में कई पदों पर भर्ती होनी है। टेक्निकल असिस्टेंट (इलेक्ट्रॉनिक्स, मेकेनिकल, केमिकल, सिविल, कम्प्यूटर साइन्स), साइन्टिफिक असिस्टेंट और जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर के पदों पर भर्ती होनी है। नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार http://www.vssc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 अक्टूबर, 2017 शाम 5 बजे तक है। चलिए अब विस्तार से जानते हैं इन भर्तियों के बारे में।
टेक्निकल असिस्टेंट
-इलेक्ट्रॉनिक्स के 12 पदों पर भर्ती होनी है। इस पद के लिए आवेदक का इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग / इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग / इलेक्ट्रॉनिक्स
– टेलिकम्यूनिकेशन दूरसंचार इंजीनियरिंग / इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग में फस्ट क्लास डिप्लोमा धारक होना अनिवार्य है।
-मेकेनिकल के 11 पदों पर भर्ती होनी है। आवेदक का मेकेनिकल इंजीनियरिंग में फस्ट क्लास डिप्लोमा धारक होना अनिवार्य।
-केमिकल के 2 पदों पर भर्ती होनी है और आवेदक का केमिकल इंजीनियरिंग में फस्ट क्लास डिप्लोमा धारक होना अनिवार्य।
-सिविल के एक पद पर भर्ती के लिए आवेदक का सिविस इंजीनियरिंग में डिप्लोमा अनिवार्य।
साइन्टिस्ट असिस्टेंट
-केमेस्ट्री के 4 पद, आवेदन करने के लिए B.Sc. डिग्री(केमिस्ट्री) होना जरूरी।
ऐसे करें आवेदन
Step 1: सबसे पहले इसरो की आधिकारिक वेबसाइट http://www.isro.gov.in पर जाएं
Step 2: वेबसाइट पर उपलब्ध ‘करियर’ लिंक पर क्लिक करें।
Step 3: क्लिक करने के बाद नया वेबपेज खुलेगा।
Step 4: पेज पर आपको विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिंक नजर आएंगे।
Step 5: अपने पद पर आवेदन करने के लिए किसी एक लिंक पर क्लिक करें।
Step 5: दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ें और आवेदन प्रक्रिया फॉलो करें।