भारतीय नौसेना में नौकरी करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर है। विभिन्न पदों पर भर्ती होनी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2018 है। एजुकेशन ब्रांच में शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) और लॉजिस्टिक्स में पर्मानेंट कमीशन (PC) के तहत भर्तियां होनी हैं। आवेदन आप ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। बता दें आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी से ही शुरू हो गई थी। चलिए विस्तार से जानते हैं इन भर्तियों के बारे में। SSC के 18 पदों पर नियुक्ति होगी। लॉजिस्टिक्स के 20 पदों पर भर्ती होनी है। चयनित उम्मीदवारों का पे-स्केल उनकी रैंक्स के आधार पर तय होगा। अधिसूचना के मुताबिक, सब-ल्यूटिनेंट पद के लिए यह 56100 से 110700 रुपये होगा। इसके अलावा कमांडर लेवल का पे स्केल 121200-212400 रुपये; ल्यूटिनेंट कमांडर का 69400-136900 रुपये और ल्यूटिनेंट का पे-स्केल 61300-120900 रुपये होगा।
अब आपको बताते हैं आवेदन करने के लिए किन शैक्षणिक योग्यताओं का होना अनिवार्य है। एसएससी के लिए आवेदक का M.Sc. (फिजिक्स/ न्यूक्लियर फिजिक्स/ मैथ/ ऑपरेशनल रीसर्च) या फिर BE/ B.Tech (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन/ इलेक्ट्रिकल्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इस्ट्यूमेंटल/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन/ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) पदों पर भर्ती होगी। वहीं लॉजिस्टिक्स के लिए BE/ B.Tech या फर्स्ट क्लास MBA या B.Sc/ B.Com/ B.Sc के साथ फाइनैंस/ लॉजिस्टिक्स/सप्लाई चेन मैनेजमेंट /मटीरियल मैनेजमेंट या MCA/ M.Sc (IT) धारक होना जरूरी है। उम्मीवारों के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है।
इसके तहत एजुकेशन ब्रांच के लिए सिर्फ वही लोग आवेदन कर सकते हैं जिनकी जन्मतिथि 02 जनवरी 1994 से 01 जनवरी 1998 के बीच है। लॉजिस्टिक्स के लिए आयु सीमा 02 जनवरी 1994 से 01 जनवरी 1998 निर्धारित की गई है। भर्तियां देशभर में होंगी। उम्मीदवारों का चयन सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (SSB) इंटरव्यू और फाइनल एजुकेशनल क्वॉलिफिकेशन में हासिल किए गए मार्क्स के आधार पर होगा। आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं भरना होगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन http://www.joinindiannavy.gov.in पर कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वेबसाइट http://www.joinindiannavy.gov.in से हासिल कर सकते हैं।