हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) क्लर्क भर्ती के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 14 सितंबर 2019 को जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होना है, वे अपने HSSC क्लर्क एडमिट कार्ड 2019, HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एचएसएससी ने पहले ग्रुप सी में क्लर्क भर्तियों के लिए अधिसूचना संख्या 05/2019 के खिलाफ अधिसूचित किया था। आपको बता दें कि इससे पहले HSSC ने 14 सितंबर 2019 को एडमिट कार्ड जारी करने के लिए संक्षिप्त अधिसूचना जारी की थी। एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से, उम्मीदवार हरियाणा क्लर्क के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
HSSC हरियाणा क्लर्क परीक्षा ऑनलाइन (CBT) या OMR सीट के माध्यम से आयोजित की जाएगी। एक ही एग्जाम में 2 पार्ट होंगे। एग्जाम 90 नंबर का होगा। पहले में जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग, मैथ्स, साइंस, कंप्यूटर, इंग्लिश, हिंदी और संबंधित विषय के लिए 75% वेटेज होगा। और दूसरे में इतिहास से 25% वेटेज होगा, इसमें हरियाणा के ताजा मामले, साहित्य, भूगोल, नागरिक शास्त्र, पर्यावरण, संस्कृति आदि से सवाल पूछे जाएंगे।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड: सबसे पहले HSSC की आधिकारिक वेबसाइट यानी http://www.hssc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर दिए गए “विज्ञापन लिंक 05/2019” पर क्लिक करें। अब नया पेज खुल जाएगा। अब एडमिट कार्ड पर क्लिक करें। अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और “साइन इन बटन” पर क्लिक करें। यह करते ही आपका एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।