HP Constable Result 2022: हिमाचल प्रदेश पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट (HP Police Constable Result 2022) घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hppolice.gov.in पर जारी परीक्षा परिणाम को चेक कर सकते हैं। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 मार्च 2022 को किया गया था।
इस भर्ती परीक्षा के जरिए जनरल ड्यूटी कांस्टेबल और कांस्टेबल चालक के कुल 1334 रिक्त पदों पर भर्तियां होनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परीक्षा के अनुसार परीक्षा में करीब 80 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा का आयोजन 70 से अधिक केंद्रों पर कोरोना सुरक्षा दिशा-निर्देश के तहत किया गया था।
HP Police Constable Result 2022 How to Check: ऐसे चेक करें रिजल्ट<br>सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट citizenportal.hppolice.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर दिए गए HP Police Recruitment 2021-22 Written Exam Result के लिंक पर क्लिक करें।
रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
अब रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक करें।