CG Vyapam Assistant Teacher Result 2019: Chhattisgarh Professional Examination Board (CG Vyapam) ने Assistant Teacher असिस्टेंट Teacher की पोस्ट के लिए हुए एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स vyapam.cgstate.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा एग्जाम की आंसर की भी जारी कर दी गई है। यह एग्जाम सहायक शिक्षक विज्ञान (ई-कैडर और टी-कैडर) (एसईएटी 2019) और शिक्षक अंग्रेजी माध्यम (SETE2019) के लिए कराया गया था। CG Vyapam Assistant Teacher (SETE 2019) एग्जाम 11 अगस्त 2019 को कराया गया था। एग्जाम दो शिफ्ट में कराया गया था। यह एग्जाम 456 पदों को भरने के लिए कराया गया था। Assistant Teacher Science (E-Cadre and T-Cadre) (SEAT 2019)  एग्जाम 25 अगस्त को कराया गया था। यह एग्जाम एक ही शिफ्ट में कराया गया था। इससे 4000 पद भरे जाने हैं।

बोर्ड ने 17 सितंबर 2019 को सीजी व्यापम सहायक शिक्षक और शिक्षक प्रोविजनल आंसर की 2019 को जारी किया था और 23 सितंबर 2019 तक आपत्ति दर्ज कराने का वक्त दिया था। जबकि सहायक शिक्षक विज्ञान (ई-कैडर और टी-कैडर) (एसईएटी 2019) के लिए आंसर की 25 सितंबर 2019 को जारी की थी और उम्मीदवारों को 30 सितंबर 2019 तक उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां दर्ज कराने का समय दिया गया था।

अब, आयोग ने उम्मीदवारों से प्राप्त आपत्तियों का विश्लेषण करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट के साथ सीजी व्यापम सहायक शिक्षक और शिक्षक की फाइनल आंसर की 2019 को अपलोड किया है। उम्मीदवार अब सीजी व्यापम सहायक शिक्षक और शिक्षक रिजल्ट 2019 और आंसर की 2019 को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने रोल नंबर के साथ लॉगिन  करके चेक कर सकते हैं।