BSNL JAO Admit Card 2017: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने बीते सितंबर महीने में बड़े पैमाने पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। बीएसएनएल 996 पदों पर भर्ती करने का नोटिफिकेशन जारी किया था। इन भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर, 2017 को समाप्त हो गई थी। इन पदों पर होने वाली भर्ती के लिए सोमवार, 30, अक्टूबर, 2017 को प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र वेबसाइट www.externalbsnlexam.com से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें BSNL ने जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर (JAO) पद के लिए बम्पर वैकेंसी निकाली थी। भर्तियां देशभर में होनी हैं।
जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर का पे स्केल 16400 से 40500 रुपये के बीच होगा। भर्तियां सर्किल वाइज लगभग 28 राज्यों के लिए होंगी। नौकरी के लिए उम्मीदवारों का सिलेक्शन ऑनलाइन एग्जाम के जरिए किया जाएगा। बता दें आवेदन प्रक्रिया 11 सितंबर से शुरू हुई थी। बता दें इस पद के लिए सिर्फ M.COM/CA/ICWA/CS पास उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते थे। इसके अलावा उम्मीदवारों के लिए 20 से 30 वर्ष की आयु सीमा भी तय की गई थी। बहरहाल, आपको बताते हैं कि कैसे आप अपने प्रवेश पत्र हासिल कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें आवेदन पत्र
Step 1- वेबसाइट www.externalbsnlexam.com पर जाएं
Step 2- होम पेज पर ही आपको ‘जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर (JAO)’ का नोटिफिकेशन दिखेगा।
Step 3- नोटिफिकेशन में डाउनलोड प्रिंट हॉल/ एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें
Step 4- एक नया वेबपेज खुलेगा जहां आपको अपनी डीटेल्स भरनी होंगी
Step 5- डीटेल्स में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और पासवर्ड डालना होगा
Step 6- सब्मिट बटन पर क्लिक करें
Step 7- आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा
इस प्रकार होनी है भर्ती
अंडमान निकोबार: 13
आंध्र प्रदेश: 72
असम: 32
बिहार : 22
छत्तीसगढ़ : 19
चेन्नई टेलिकॉम डिस्ट्रिक : 23
गुजरात : 71
हरियाणा : 36
हिमाचल प्रदेश : 18
जम्मू-कश्मीर : 16
झारखंड : 11
कर्नाटक : 62
केरल : 41
कोलकात टेलिकॉम डिस्ट्रिक्ट : 08
मध्य प्रदेश : 38
महाराष्ट्र : 135
नॉर्थ ईस्ट-I : 14
नॉर्थ ईस्ट-II : 05
नॉर्दन टेलिकॉम रीजन NTR : 16
ओडिशा : 20
पंजाब : 61
राजस्थान : 46
तमिल नाडु : 34
तेलांगना : 19
उत्तर प्रदेश (East) : 65
उत्तर प्रदेश (West) : 41
उत्तराखंड : 11
पश्चिम बंगाल : 56