BPSC LDC Prelims Result 2022 Declared: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने लोअर डिवीजन क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट (BPSC LDC Prelims Result 2022) घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 26 फरवरी 2022 को हुआ था।

परीक्षा राज्य में निर्धारित 117 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। एलडीसी प्रारंभिक परीक्षा में कुल 20385 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

रिजल्ट के साथ ही आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा की फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी है। फाइनल आंसर-की जारी प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद जारी की गई है।

कैटेगरी वाइज कट ऑफ भी जारी किया गया है। अनारक्षित वर्ग के लिए 490, अनारक्षित (महिला) के लिए 473, ईडब्ल्यूएस वर्गके लिए 482, ईडब्ल्यूएस (महिला) वर्ग के लिए 463, एससी वर्ग के लिए 468 इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं। साथ ही कट ऑफ लिस्ट भी चेक कर सकते हैं।

इन पदों पर अभ्यर्थियों को चयन प्रारंभिक परीक्षा,मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थी को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन इंटरव्यू में प्राप्त नंबरों के आधार पर किया जाएगा।

अभी मुख्य परीक्षा की तिथि नहीं घोषित की गई है। मुख्य परीक्षा की तिथि और एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

BPSC LDC Prelims Result 2022 Declared How to Check: ऐसे चेक करें रिजल्ट

1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए Results: Lower Division Clerk, B.P.S.C. (Preliminary) Competitive Examination. (Advt. No. 04/2021) के लिंक पर क्लिक करें।
3.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
4.अब रोल नंबर की मदद से चेक करें।
5.अंत में प्रिंट निकाल लें।