BPSC CDPO Prelims Result 2022: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सीडीपीओ प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
प्रारंभिक परीक्षा में कुल 883 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। परीक्षा 96840 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन 15मई 2022 को राज्य में निर्धारित 320 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।
परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चली थी। प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 5 मई 2022 को जारी किया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) के कुल 55 रिक्तियों को भरा जाएगा।
सीडीपीओ पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 5 मार्च 2021 से शुरू हुई थी और आवेदन की लास्ट डेट 1 अप्रैल 2021 निर्धारित की गई थी। अब जल्द ही मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शेड्यूल जारी किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन इंटरव्यू में प्राप्त नंबरों के आधार पर किया जाएगा।
How to Check BPSC CDPO Prelims Result 2022: ऐसे चेक करें रिजल्ट
-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए BPSC CDPO Prelims Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब रोल नंबर की मदद से चेक करें।
-अंत में प्रिंट निकाल लें।