BPSC AAO Answer Key 2022: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा 2022 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.inके जरिए चेक कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 20अगस्त 2022 को किया गया था।
जारी प्रोविजनल आंसर-की पर अभ्यर्थी 5 सितंबर 2022 शाम 5 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की और प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।
प्रारंभिक परीक्षा 20 अगस्त 2022को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की गई थी। पहले इस परीक्षा का आयोजन 18 जून 2022 को किया जाना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से आंसर-की चेक कर सकते हैं।
सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी के कुल 138 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जाना है। इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।
इन पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 17 अप्रैल 2021 से शुरू होकर 15 मई 2021 तक चली थी। वहीं 24 मई 2021 तक अभ्यर्थियों को अपने आवेदन में सुधार का मौका दिया गया था।
How to Check BPSC AAO Prelims Answer Key 2022: ऐसे चेक करें आंसर-की
-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए Important Notice: Invitation of Objection to Answers of Assistant Audit Officer (Preliminary) Competitive Examination held on 20.08.2022. (Advt. No. 05/2021) के लिंक पर क्लिक करें।
-आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।