राजा-महाराजा शुरुआत से अपने शाही अंदाज और शौक के लिए जाने गए हैं। आज भी इतिहास के पन्नों में वे और उनके किस्से दर्ज हैं। लेकिन जितनी राजाओं की जिंदगी रंगीन थी, उससे कहीं ज्यादा रोचक किस्सा रानियों से जुड़े थे। ऐसा ही एक वाकया रूस की रानी से जुड़ा है। कैथरीन नाम था उनका। तीन दशक से ज्यादा साम्राज्य संभाला। आत्मविश्वास से लबालब थीं। तब तगड़े शासकों में गिनी जाती थीं। इसके पीछे उनका धाकड़ अंदाज ही नहीं बल्कि रंगीन मिजाज भी था।
दरअसल, कैथरीन सेक्सुअली बेहद एक्टिव थीं। उनके पास सेक्सुअल डिजाइन्स वाला फर्नीचर का बेहतरीन संग्रह था। और वह तब, जब उनके चाहने वालों की लंबी फेहरिस्त थी। कई तो उन पर जान भी छिड़कते थे। उनकी जिंदगी कितनी रंगीन थी, यह उनके एक से अधिक प्रेमी और महल का कमरा बताता है।
रूसी रानी के महल के कमरे में रखा आलीशान फर्नीचर यह सब दर्शाता है। कुर्सियों पर नग्न शरीर आपस में मेल-मिलाप करते दिख रहे हैं। टेबलों पर स्तनों की आकृति बनी हुई होती है।