दुनिया के कई देशों में ऐसी गर्मी पड़ रही है कि लोग किसी तरह जीने को मजबूर हैं। ऐसी गर्मी में लोग घर से बाहर निकलने से भी कतराते हैं। हम यहां बात कर रहे हैं दुबई की। दुबई में पारा 50 डिग्री के पार है। यहां एक शख्स ने कुछ ऐसा कर दिखाया जिसको जानकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।
यहां रहने वाले एक शख्स ने हाल ही में यू-ट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है। इसे देख कोई भी वहां पड़ रही जानलेवा गर्मी का अंदाजा लगा सकता है। इस वीडियो में एक शख्स धूप में ऑमलेट बनाकर दिखा रहा है कि आखिर उनके इलाके में किस कदर आग बरस रही है।
दरअसल इन जनाब को आमलेट खाने का जुनून चढ़ा और इन्होंने धूप में ही ऑमलेट बनाने की सोची। फिर क्या था वो अंदर गये और फ्राईपन के साथ ऑयल और जीरा ले आये। उन्होंने सबसे पहले फ्राईपन को कुछ देर के लिये धूप में पत्थरों के ऊपर रखा। कुछ देर में ही फ्राईपन गर्म हो गया। फिर इन्होंने अंडा फोड़ कर फ्राईपन में डाला।
यहां गर्मी के मौसम में तापमान कभी-कभी 52 डिग्री के पार पहुंच जाता है। इतनी गर्मी में अंडे का आमलेट बनना तो आम बात है।