शक इन दिनों एक बड़ी बीमारी है। जिसे हो जाता है, उसका भगवान ही मालिक होता है। शक में मिजाज झक्की हो जाता है। आदमी सही को गलत और सफेद को काला मानने लगता है। लेकिन जब यह शक पति-पत्नी के बीत हो तब क्या होता है। दुनिया भर के मर्द और महिलाएं, इसके भुक्तभोगी हैं। खासकर तब जब उनकी पत्नियां उन पर बिना बात के शक करती हैं। पति ऐसी हालात में बेबस से नजर आते हैं।
पतियों के फोन की कॉल हिस्ट्री खंगालना। फेसबुक-ट्विटर के पासवर्ड अपने पास रखना। समय-समय पर वहां मेसेज चेक करना और उनसे इस बारे में सवाल पर सवाल करना। ये सब शक का शिकार होने पर ही होता है। ऐसे में हम आपके लिए पति-पत्नी के बीच पनपे शक से जुड़ा एक मजेदार वीडियो लाएं हैं। देखिए, पति इसमें पत्नी के आगे कैसे बेबस हो जाता है।
आधी रात को वह घर से कहां जाता है। जब पत्नी पीछा करती है, तो हैरान करने वाला सच सामने आता है। फिर उस सिचुएशन में पति कैसे अपनी जान बचाता है। और आगे क्या होता है। यह हम नहीं बताएंगे। यह सब जानने के लिए देखिए यह मजेदार वीडियो।