शादी का सपना हर दिल में पलता है। लड़का हो या लड़की हर किसी की चाहत होती है कि उसकी शादी काफी धूम-धाम से किया जाए। भारतीय परंपराओं के अनुसार शादी दो शरीर का मिलन है जन्मों-जन्मों का बंधन है। वैसे आपने अपनी शादी या परिवार में किसी की शादी के दौरान होने वाली रस्मों को तो देखा ही होगा।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि विवाह के बाद पहली रात यानी सुहागरात के पीछे कौन सी रीति-रिवाज है। आखिर क्यों सुहाग रात पर नए दूल्हा और दुल्हन के कमरे को फूलों से सजाया जाता है। दरअसल, यह एक पुरानी परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन लोग अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत करते हैं। इसी वजह से उनको पूरी तरह से रोमांटिक माहौल दिया जाता है।
कहीं-कहीं तो फूलों के साथ ही सुगंधित मिठाई भी कमरे में रखने का रिवाज है। इस दिन कमरे में सुगंधित फूल रजनीगंधा, गुलाब, चमेली या फिर कामेच्छा बढ़ाने वाले मादक फूलों से कमरे को सजाया जाता है। हिंदू धर्म में भी इस तरह की मान्यताएं सदियों से चली आ रही हैं।
शादी के बाद की पहली रात दूल्हा और दुल्हन के लिए बेहद खास मानी जाती है। देखें वीडियो…