बॉलीवुड में काम करते हुए एक्टर-एक्ट्रेस के बीच में प्यार होना आम बात है। बॉलीवुड में हमें ऐसे कई कपल्स मिल जाएंगे, जो शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के काफी क्लोज हो गए हों। अजय देवगन-काजोल, अक्षय कुमार-ट्विकंल खन्ना और धमेंद्र-हेमा मलिनी के बीच भी कुछ ऐसा ही हुआ। कई बार कुछ लव स्टोरी ऐसी होती है जो शुरू तो होती है लेकिन उनका अंत बेहद दुखद तरीके से होता है। कई बार ऐसे रिश्ते सुर्खियों और अफवाहों का हिस्सा बनने के बाद गंभीर शक्ल भी ले लेते हैं। यह बात अलग है कि ज्यादातर ऐसे रिश्तों की अंत सुखद नहीं होती है। रिश्ता टूटने का असर एक्टर से कई ज्यादा एक्ट्रेस पर पड़ता है। आज हम आपको एक ऐसे ही लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।
हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के कई जाने माने स्टार्स को डेट करने वाली आहना की। धमेंद्र और हेमा की बेटी आहाना भले ही बॉलीवुड से दूर रही हों, लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा से ही सुर्खियों में रही हैं। आहना और बॉलीवुड के डेशिंग एक्टर रणवीर सिंह भी कभी एक-दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे।
रणवीर और अहाना कॉलेज के दिनों से ही एक-दूसरे को जानते थे। इतना ही नहीं उन दिनों रणवीर सिंह आहाना के प्यार में पागल थे। हालांकि इनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाया और कुछ दिनों बाद ही उनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद रणवीर सिंह का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस अनुष्का शर्मा के साथ साथ दीपिका पादुकोन के साथ भी जुड़ा। वहीं आहना ने भी फरवरी 2014 में बिजनसमैन वैभव वोहरा से शादी कर ली।