अंकिता देशकर

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो कांग्रेस शासित कर्नाटक का है। वीडियो में भगवा कपड़ा पहने दो लोगों को देखा जा सकता है। दोनों किसी मंदिर के पुजारी लग रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि मंदिर के सामने इकट्ठा होने पर मुस्लिमों ने हिंदुओं को पीटा। हालांकि हमने अपनी जांच में पाया कि वीडियो कर्नाटक का नहीं बल्कि महाराष्ट्र का है।

क्या वायरल हो रहा है?

ट्विटर यूजर Boiled Anda ने वायरल वीडियो अपनी प्रोफोइल पर शेयर किया है।

दूसरे यूजर्स भी यही वीडियो इसी दावे के साथ शेयर कर रहे हैं।

कैसे हुई पड़ताल?

हमने वीडियो और उस पोस्ट पर आए कमेंट्स को देखकर जांच शुरू की।

वीडियो को ध्यान से सुनने पर पता चल रहा है कि वीडियो में लोग मराठी बोल रहे है। यह भाषा मुख्य रूप से महाराष्ट्र में बोली जाती है, न कि भारत के दक्षिणी राज्यों में।

इसके बाद हमने वीडियो पर आए कमेंट्स की जांच शुरू की। दीपक नाम के एक यूजर ने कमेंट में बताया है कि यह वीडियो कनीफनाथ मंदिर का है।

इसके बाद हमने गूगल पर ‘कनीफनाथ मंदिर’ कीवर्ड से सर्च किया और हमें News18 लोकमत के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया एक वीडियो मिला।

न्यूज रिपोर्ट में बताया गया कि घटना अहमदनगर के गुहा की है। रिपोर्ट में बताया गया कि कनीफनाथ मंदिर के बाहर पुजारी और श्रद्धालुओं की पिटाई की गई। अपनी रिपोर्ट में संवाददाता बताता है कि हर गुरुवार को मंदिर में भजन होता है, एक रोज जब भक्त भजन के लिए इकट्ठा हुए तो उन्हें पीटा गया। संवाददाता ने यह भी बताया कि मुसलमानों का मानना है कि मंदिर वास्तव में एक दरगाह है।

हमें सांप्रदायिक झड़प को लेकर एक समाचार रिपोर्ट भी मिली।

HT ScreenGrab
ScreenGrab
News Bharati ScreenGrab
ScreenGrab

निष्कर्ष: सांप्रदायिक झड़प की जिस वीडियो को कर्नाटक का बताकर शेयर किया जा रहा है, वह असल में कर्नाटक का नहीं है। वीडियो महाराष्ट्र के अहमदनगर के गुहा स्थित कनीफनाथ मंदिर के सामने हुई लड़ाई का है। वायरल दावा भ्रामक है।