भारत का चंद्र मिशन (चंद्रयान-3) सफल हो चुका है। भारत चंद्रमा के उस दक्षिणी ध्रुव की सतह पर उतरने वाला पहला देश बन चुका है। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में इसरो प्रमुख डॉ. एस सोमनाथ को पार्टी करते और डांस करते हुए देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा था कि यह वीडियो चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद जश्न मनाते इसरो के वैज्ञानिकों का है। लेकिन हमने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो पुराना है, जिसे वर्तमान में गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

क्या वायरल हो रहा है?

ट्विटर यूजर Manish Bothra ने वायरल वीडियो शेयर किया है।

इस पोस्ट का आर्काइव वर्जन देखे।

https://ghostarchive.org/archive/PquXP

अन्य यूजर्स भी इस वीडियो को इसी दावे के साथ शेयर कर रहे हैं।

जांच पड़ताल

हमने ट्विटर पर कीवर्ड डाला ‘Dr S Somanath celebrates’ डांस।

हमें कई ट्वीट मिले, जिसने यह वीडियो शेयर किया था। ट्विटर यूजर कुमार भानु ने अपने ट्वीट में बताया कि वीडियो पुराना है।

Wion News के वरिष्ठ संवाददाता सिद्धार्थ.एम.पी. ने अपने एक ट्वीट में भी यही वीडियो शेयर किया था। लेकिन उन्होंने थ्रेड में यह स्पष्ट कर दिया था कि वीडियो जुलाई 2023 का है। वह खुद इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे और उन्होंने ही वीडियो रिकॉर्ड भी किया था।

निष्कर्ष: इसरो प्रमुख डॉ. एस सोमनाथ का डांस और पार्टी करते हुए का वायरल वीडियो चंद्रयान 3 की लैंडिंग से पहले जुलाई महीने में फिल्माया गया था। वायरल दावे झूठे हैं।