Starbucks Boycott: जोहरान ममदानी हाल में न्यूयॉर्क सिटी के नए मेयर बने हैं और शुक्रवार को उन्होंने फेमस कॉफी ब्रांड्स स्टारबक्स के बायकॉट की अपील कर दी। उन्होंने कहा कि वे हड़ताल पर बैठे यूनियन बारिस्ताओं का साथ दें। ममदानी ने साफ कहा कि जब तक कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। इसलिए वे खुद भी स्टारबक्स से कॉफी नहीं खरीदेंगे।
जोहरान ममदानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि स्टारबक्स के कर्मचारी पूरे देश में एक अनफेयर लेबर प्रैक्टिस स्ट्राइक पर हैं, और एक उचित कॉन्ट्रैक्ट के लिए लड़ रहे हैं। जब तक वे हड़ताल पर हैं, मैं स्टारबक्स नहीं खरीदूंगा। आप भी हमारा साथ दें। नो कॉन्ट्रैक्ट, नो कॉफी।
‘रेड कप रिबेलियन’ के नाम पर हो रही हड़ताल?
रेड कप रिबेलियन हड़ताल की बात करें इसी दिन यूनियन स्टारबक्स वर्कर यूनाइटेड ने एक ओपन-एंडेड हड़ताल शुरू की, जिसे उन्होंने ‘रेड कप रिबेलियन’ नाम दिया है। यह हड़ताल स्टारबक्स के सालाना रेड कप डे के साथ रखी गई, वह दिन जब कंपनी के स्टोर सबसे ज्यादा भीड़ देखते हैं, क्योंकि ग्राहक फ्री रीयूजेबल हॉलिडे कप लेने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। इस हड़ताल में 25 से अधिक अमेरिकी शहरों में कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल हुए।
वहीं यूनियन ने कहा कि यह स्टारबक्स के इतिहास की सबसे बड़ी और सबसे लंबी अनुचित श्रम अभ्यास (यूएलपी) हड़ताल बन सकती है। यूनियन ने लोगों से अपील की, ‘नो कॉन्ट्रैक्ट, नो कॉफी… हड़ताल के दौरान स्टारबक्स से कॉफी या उसका कोई भी प्रोडक्ट मत खरीदा जाए!
क्यों हो रही हड़ताल और क्या हैं मांगे?
ये यूनियन लगभग 9000 स्टारबक्स बारिस्ताओं का प्रतिनिधित्व करती है। उसका कहना है कि स्टारबक्स बातचीत से बच रहा है, कंपनी के खिलाफ 1000 से अधिक अनफेयर लेबर प्रैक्टिस शिकायतें नेशनल लेबर रिलेशंस बोर्ड (एनएलआरबी) में दर्ज की गई हैं। यूनियन चेतावनी दे चुकी है कि अगर बातचीत आगे नहीं बढ़ी, तो हड़ताल और फैल सकती है। यह 2023 से अब तक यूनियन की चौथी हड़ताल है।
दूसरी ओर स्टारबक्स यूनियन के आरोपों से इनकार करती है। कंपनी के मुताबिक यूनियन की मांगें अनुचित हैं, कंपनी पहले ही कर्मचारियों को औसतन 19 डॉलर प्रति घंटा और लाभों समेत 30 डॉलर से अधिक का पैकेज देती है। स्टारबक्स का यह भी कहना है कि वह अपने कर्मचारियों को ‘उद्योग में सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं’ देता है।
गौरतलब है कि बीते महीनों में स्टारबक्स ने देशभर में सैकड़ों स्टोर्स बंद किए, जिनमें 59 यूनियनाइज्ड स्टोर भी शामिल थे। कई बंद स्टोरों को केवल कुछ दिनों का नोटिस ही मिला। पिछले साल भी ‘रेड कप डे’ की हड़ताल के दौरान कंपनी को करीब 60 स्टोर अस्थायी रूप से बंद करने पड़े थे।
यह भी पढ़ें: ‘रूस से युद्ध खत्म होते ही दे दूंगा इस्तीफा…,’ यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की पद छोड़ने को तैयार
