इजरायल आर हमास के बीच संघर्ष जारी है। दोनों तरफ से बड़ी तादाद में लोग मारे गए हैं। दोनों देशों के बीच विवाद काफी पुराना है लेकिन इस बार हमास के 5 हजार रॉकेट छोड़े जाने के बाद इजरायल दहल गया है। ताजा हालात में इजरायल ने सोमवार को कहा कि वह हमलों के जवाब में गाजा पट्टी पर टोटल ब्लोकेड (Total Blockade) यानी पूरी तरह से बंद का प्लान कर रहा है। इजरायल की ओर से कहा गया है कि वह इस क्षेत्र में बिजली, भोजन और दूसरी जरूरतों की सप्लाई पूरी तरह बंद कर देगा। 

क्या है इस Total Blockade का मतलब? 

नाकाबंदी यानी Total Blockade एक सैन्य रणनीति है जिसका उपयोग आमतौर पर समुद्र के रास्ते के साथ दूसरे ऐसे रास्तों को पूरी तरह बंद करना होता है जिनसे जरूरतों के सामानों की आवाजाही होती है। इस दौरान आम लोग एक देश से दूसरे देश किसी भी स्थिति में आ जा नहीं सकते हैं। नाकेबंदी आमतौर पर नौसैनिक अभियानों से जुड़ी होती है, इसे जमीन या हवा में भी लागू किया जा सकता है।

नाकाबंदी (Blockade) के अलग-अलग तरीके 

नौसेना नाकाबंदी (Naval Blockade) : नाकाबंदी का सबसे आम रूप नौसेना नाकाबंदी होती है। इसमें दुश्मन जहाजों के मार्ग को रोकने के लिए प्रमुख समुद्री चोकपॉइंट्स, बंदरगाहों या तटीय क्षेत्रों में नौसेना जहाज खड़े किए जाते हैं। इसमें कुछ भी संदिग्ध दिखते ही उसे खत्म करने की छूट होती है। 

  • भूमि नाकाबंदी (Land Blockade) :  किसी खास जमीन के हिस्से पर और सीमा पर दुश्मन सेना की आवाजाही को रोकने के लिए सैनिकों, किलेबंदी या बाधाओं का उपयोग किया जाता है। इसे ही भूमि नाकाबंदी (Land Blockade) कहते हैं।

हवाई नाकाबंदी (Aerial Blockade) : यह कम आम है लेकिन इसमें दुश्मन के विमानों की आवाजाही को रोकने या विशिष्ट हवाई क्षेत्र तक पहुंच को प्रतिबंधित करने के लिए विमान का उपयोग करना शामिल है।

आर्थिक नाकाबंदी (Economic Blockade) : यह नाकाबंदी का एक गैर-सैन्य रूप है जहां किसी राष्ट्र को आर्थिक रूप से अलग-थलग करने और दबाव डालने के लिए आर्थिक प्रतिबंध, व्यापार प्रतिबंध या प्रतिबंध लगाए जाते हैं।