Vladimir Putin: कोरोना महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण उभरे जनसांख्यिकीय संकट को बहाल करने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने देश की महिलाओं को 10 या उससे अधिक बच्चे पैदा करने का प्रस्ताव दिया है, जिसके बदले में उन्हें 10 लाख रूबल दिए जाएंगे। उनके इस ऐलान ने सभी को चौंका कर रख दिया है। हालांकि, विशेषज्ञों ने इसे हताशा में लिया गया फैसला बताया है। रूसी सरकार ने इस योजना को मदर हीरोइन नाम दिया है।

बता दें कि इस साल मार्च के बाद से रूस में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या उच्चतम रही है। वहीं, पिछले साल से यूक्रेन के साथ जारी युद्ध में भी करीब 50 हजार रूसी सैनिकों की मौत हो चुकी है।

बच्चे जीवित रहे तो मिलेगा इनाम

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश के मुताबिक, 10 बच्चों को जन्म देने और उन्हें जीवित रखने के बदले में 13,500 पाउंड यानी कि 13 लाख रुपए दिए जाएंगे। विशेषज्ञ बोनसु ने कहा कि यह पुरस्कार उन महिलाओं को दिया जाएगा, जिनके 10 या उससे ज्यादा बच्चे हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को 1 मिलियन रूबल का एकमुश्त भुगतान मिलेगा। यह इनाम सरकार किसी महिला को उसके 10वें बच्चे के पहले जन्मदिन पर देगी और उसके बाकी 9 बच्चे जीवित हों। विशेषज्ञ ने कहा कि यह हताशा में लिया गया फैसला प्रतीत होता है।

10 रूबल में 10 बच्चों की परवरिश करना मुश्किल

रूसी राजनीति और सुरक्षा विशेषज्ञ डॉक्टर मैथर्स का कहना है कि रूस में पहले ही कई आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक समस्याएं हैं। ऐसे में 10 रूबल में 10 बच्चों की परवरिश की कल्पना करना मुश्किल है।

उन्होंने कहा कि रूस 1990 के दशक के बाद से जनसांख्यिकी संकट का सामना कर रहा है। तो, यह योजना स्पष्ट रूप से रूसी महिलाओं को अधिक बच्चे पैदा करने और वास्तव में बड़े परिवार रखने के लिए प्रोत्साहित करने का एक प्रयास है। मैथर्स का मानना है कि जिन परिवारों में ज्यादा बच्चे होते हैं, वो ज्यादा देशभक्त होते हैं।