अमेरिका में बांग्लादेशी मूल के इमाम और उनके एक साथी की हत्या के मामले में संदिग्ध की पहचान कर ली है। जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम ऑस्कर मोरेल है। 35 साल का मोरेल स्पेन का निवासी है। मोरेल इस वक्त न्यूयॉर्क पुलिस ने बुर्रकलिन में रहता है। उसे हत्या के दो मामलों और हथियार रखने के दो मामलों में आरोपी बनाया है। जिसमें इमाम और उसका एक दोस्त शामिल हैं। हालांकि, जब मंगलवार को उसे कोर्ट के सामने पेश किया गया था तो उसने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया था। इन दोनों की हत्या उस वक्त की गई जब ये दोनों अल-फुरकान जामा मस्जिद से जोहर (दोपहर की नमाज) की नमाज के बाद अपने घर की ओर लौट रहे थे। इन दोनों ने इस्लामी लिबास पहना हुआ था।
पुलिस अभी यह पता नहीं कर पाई है कि बीते शनिवार को यहां एक मस्जिद के निकट हुई इमाम और उनके एक साथी की हत्या के पीछे का मकसद क्या था। संदिग्ध पर आरोप लगाने से कुछ घंटे पहले 55 वर्षीय इमाम मौलाना अलाउद्दीन अकोनजी और उनके 65 वर्षीय साथी तारा उद्दीन के जनाजे की नमाज हुई, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। उन दोनों की हत्या उस वक्त की गई जब ये दोनों अल-फुरकान जामा मस्जिद से जोहर (दोपहर की नमाज: की नमाज के बाद अपने घर की ओर लौट रहे थे। इन दोनों ने इस्लामी लिबास पहना हुआ था। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के खुफिया प्रमुख रॉबर्ट ब्वॉयस ने बताया कि मोरेल को इस मामले में बीते रविवार की रात हिट-एंड-रन मामले और एक पुलिस अधिकारी पर हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बाद में इस मामले में उसकी कथित संलिप्तता का पता चला।
Read Also: जानिए कौन है इमाम फतेहउल्लाह गुलेन, जिसे ठहराया गया Turkey Coup का जिम्मेदार
