अमेरिका में चल रहे राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को पहली जीत मिल गई। हिलेरी को यह जीत डिक्सविल से मिली है। वहां डाले गए वोटों के हिसाब से हिलेरी जीत गई हैं। आज हो रही वोटिंग में लगभग 20 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। गौरतलब है कि एग्जिट पोल्स में भी हिलेरी ही आगे थीं। ABC/Washington Post के सर्वे में दिखाया गया था कि ट्रंप एक प्वाइंट से क्लिंटन से आगे चल रहे हैं। वहीं एक हफ्ते में ही इस पोल में बदलाव आया और बताया गया कि ट्रंप हिलेरी से 12 प्वाइंट पीछे हो गए। वहीं New York Times/NBC के पोल ने हिलेरी को तीन प्वाइंट आगे बताया था। हालांकि, दोनों के बीच में कांटे की टक्कर होगी। लेकिन फिर भी क्लिंटन रेस में आगे चल रही हैं। फॉक्स न्यूज ने अपने ताजा सर्वे में कहा कि ट्रंप (43 फीसद) हिलेरी से (45 फीसद) दो फीसद अंकों से पीछे चल रहे हैं।

वीडियो: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2016: जानिए कैसे चुना जाता है दुनिया के सबसे ताकतवर देश का नेता

कब होगी अमेरिका के अगले राष्ट्रपति की घोषणा
चुनाव में जीत के लिए उम्मीदवार के पास 270 इलेक्टोरल कॉलेज वोट होने चाहिए फिर इलेक्टोरल कॉलेजियम के बाद 6 जनवरी 2017 को अमेरिका के अगले राष्ट्रपति की घोषणा की जाएगी। 20 जनवरी 2017 से अमेरिका का अगला राष्ट्रपति व्हाइट हाउस में कार्यभार संभालेगा।

कब होंगे अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव इलेक्शन डे के दिन होंगे जो 8 नवंबर 2016 को है। भारतीय समय के अनुसार शाम 5.30 बजे तक पहले चरण के चुनाव चलेंगे।

कौन – कौन है राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार
अमेरिका में दो मुख्य पार्टी हैं रिपब्लिकन पार्टी और डेमोक्रेटिक पार्टी। रिपब्लिकन पार्टी अमेरिका का राइट विंग है। इस पार्टी की तरफ से डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं। डेमोक्रटिक पार्टी से बराक ओबामा और बिल क्लिंटन अमेरिका के राष्ट्रुति रह चुके हैं। इस बार डेमोक्रटिक पार्टी से हिलेरी क्लिंटन राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं।