अमेरिका के राष्‍ट्रपति पद के चुनाव के लिए हुई दूसरी बहस में डेमोक्रेटिक उम्‍मीदवार हिलेरी क्लिंटन को जीत मिलती नजर आ रही है। CNN / ORC पर बहस देखने वालों के मुताबिक, 57 प्रतिशत दर्शक सोचते हैं कि क्लिंटन बहस जीतीं, जबकि 34 प्रतिशत ने ट्रंप को वोट दिया। अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए दूसरी बहस में डेमोकेट्र उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रंप आज आमने-सामने रहे। रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने ई-मेल मामले को लेकर हिलेरी पर निशाना साधा तो हिलेरी ने ट्रंप की क्लिप को लेकर हमला बोला। ट्रंप ने कहा कि अगर वह व्हाइट हाउस जीत जाते हैं अर्थात् राष्ट्रपति बन जाते हैं तो ई-मेल मामले में क्लिंटन को जेल भेजेंगे। महिलाओं पर डोनाल्ड ट्रंप की ओर से की गई टिप्पणियों पर निशाना साधते हुए हिलेरी ने कहा कि वीडियो दिखाता है कि वह क्या है? हिलेरी और ट्रंप के बीच बहस खत्म हो गई है। कुछ दिन पहले ट्रंप का एक ऑडियों क्लिप सामने आया था। जिसमें डोनाल्ड महिलाओं के लिए आपत्तिजनक बातें कर रहे हैं। इस ऑडियो क्लिप के सामने आने के बाद से ही ट्रंप के चुनावी अभियान को गहरा धक्का माना जा रहा था। डोनाल्ड के  पास अपना चुनावी गाड़ी को दोबारा पटरी पर लाने का यह सही मौका था। अपनी प्रतिद्वंदी डेमोकेट्र उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के साथ उनकी बहस करो या मरो वाली है। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर तीन में से दूसरी बहस सेंट लुईस में हुई। उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार माइक पेंस सहित रिपब्लिकन 2005 में महिलाओं के बारे में की गई उनकी अभद्र टिप्प्णी को लेकर ट्रंप की आलोचना कर चुके हैं। ये टिप्पणियां शुक्रवार को सामने आईं है। प्राइम टाइम बहस से पहले अमेरिकी मीडिया ने सीनेटरों और शीर्ष रिपब्लिनक अधिकारियों की एक बढ़ती सूची दी है। जो ट्रंप की जगह किसी और को रखना चाहते हैं। उनमें पूर्व रिपब्लिकन राष्ट्रपति उम्मीदवार जॉन मैक्केन और पूर्व विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस शामिल हैं। इसके बाद ट्रंप ने पलटवार करते हुए मीडिया के सामने कुछ महिलाएं पेश की हैं। जिन्होंने हिलेरी क्लिंटन के पति और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।
Live Updates
08:44 (IST) 10 Oct 2016
ट्रंप ने कहा कि ये देश ओबाबा के चार साल और नहीं चाहता जो कि इनके (हिलेरी क्लिंटन) के आने के बाद मिल जाएगा। इसका जवाब देते हुए हिलेरी ने कहा कि ट्रंप के पास राष्ट्रपति होने के जरुरी अनुशासन नहीं है और वह अकेली ऐसी नहीं जो ऐसा सोचती हैं।
08:12 (IST) 10 Oct 2016
महिलाओं पर डोनाल्ड ट्रंप की ओर से की गई टिप्पणियों पर निशाना साधते हुए हिलेरी ने कहा कि वीडियो दिखाता है कि वह क्या है?
08:07 (IST) 10 Oct 2016
यूएस मिलेट्री को सीरिया भेजने के सवाल पर हिलरी क्लिंटन ने कहा कि वह सीरिया में अमेरिकी सेना का इस्तेमाल नहीं करेंगी। वह स्पेशल फोर्सेस की वकालत करती हैं, जो कि पहले से वहां मौजूद हैं।
07:46 (IST) 10 Oct 2016
ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर कहा, ‘मैं सोचता हूं कि रूस के साथ काम करना अच्छा रहेगा। हम आईएसआईएस के खिलाफ मिलकर लड़ सकते हैं।’
07:45 (IST) 10 Oct 2016
क्लिंटन ने ई-मेल हैकिंग पर कहा- रश्यिंस यूएस प्रेसीडेनशियल इलेक्शन को हैक कर रहे हैं… विकीलीक्स इसी का हिस्सा है… वह चुनावों को प्रभावित करे रहे, मेरे लिए तो नहीं… शायद इसलिए की ट्रंप ने पुतिन की प्रशंसा की थी।
07:37 (IST) 10 Oct 2016
हिलेरी क्लिंटन ने ई-मेल्स के लिए माफी मांगते हुए कहा कि यह गलती है और मैं इसके लिए माफी मांगती हूं। इस पर ट्रंप ने कहा कि वो झूठ बोल रही हैं।
07:36 (IST) 10 Oct 2016
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर में जीत जाता हूं तो एक अटॉर्नी जनरल को एक स्पेशल प्रोसिक्यूटर रखकर ई-ंमेल मामले की जांच कराएंगे। हिलेरी किल्टंन ने कहा कि वो जो भी कह रहे हैं वह पूरी तरह से गलत है।