पश्चिमी युगांडा में सुरक्षा बलों एवं एक आदिवासी राजा से जुड़े एक अलगाववादी मिलिशिया के बीच हुए भीषण संघर्ष में कम से कम 55 लोग मारे गए। पुलिस प्रवक्ता एंड्रयू फेलिक्स कवीसी ने कहा कि कासेसे शहर में शनिवार (26 नवंबर) हुए संघर्ष में 14 पुलिस अधिकारी और 41 उग्रवादी मारे गए। संघर्ष तब शुरू हुआ जब रवेनजुरूरू किंगडम के शाही रक्षक बल के लड़ाकों ने गश्ती कर रहे सुरक्षा बलों पर हमला किया। कवीसी ने कहा, ‘कल (शनिवार, 26 नवंबर) कासेसे शहर में गश्ती कर रहे युगांडा पुलिस और यूपीडीएफ (सेना) बल पर शाही रक्षक बल के लड़ाकों ने हमला किया। उन्होंने ग्रेनेड फेंका जिसमें विस्फोट हुआ और एक सैनिक घायल हो गया। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और आत्मरक्षा में गोलियां चलायीं जिससे चार हमलावर मारे गए।’ उन्होंने कहा कि घटना के कारण सभी स्थानीय इलाकों में स्थिति तनावपूर्ण हो गयी और सुबह से देर शाम तक लड़ाई चलती रही। कवीसी ने कहा कि हमलावरों में शाही रक्षक बल के लड़ाकों के अलावा अन्य भी शामिल थे। वह बंदूक, भाले और आईईडी से लैस थे।
युगांडा: सुरक्षा बलों और अलगाववादी मिलिशिया में संघर्ष, कम से कम 55 लोगों की मौत
संघर्ष तब शुरू हुआ जब रवेनजुरूरू किंगडम के शाही रक्षक बल के लड़ाकों ने गश्ती कर रहे सुरक्षा बलों पर हमला किया।
Written by एएफपी
कम्पाला

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा अंतरराष्ट्रीय समाचार (International News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 27-11-2016 at 21:47 IST