अमेरिका के कैलिफॉर्निया में कुछ अनजान लोगों ने गुरुवार (28 जुलाई) को दो पुलिवालों को गोली मार दी। दोनों पुलिसवाले हमले में जख्मी हो गए लेकिन उनकी जान बच गई। दोनों को हॉस्पिटल में भी भर्ती करवा दिया गया था। लेकिन दोनों पुलिसवाले किस हालत में है इस बात की फिलहाल जानकारी नहीं है। पुलिसवालों को गोली लगने की जानकारी डिमार्टमेंट के ट्विटर से मिली थी। सेन डियेगो की पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में भी लिया है। इसके अलावा दोषियों की तलाश जारी है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए लोगों को बॉस्टन 3800 के इलाके से दूर रहने की सलाह दी है।

पुलिस ने ट्विटर पर जानकारी दी कि वह दोषियों की तलाश में लगी हुई है। सेन डियेगो के साथ-साथ आसपास के शहरों में भी निगरानी रखी जा रही है। फिलहाल मामले के बारे में और जानकारी नहीं है।