सिंगर क्रिस्टीना ग्रिम्मी की किसी अनजान शख्स ने गोली मारकर जान ले ली और बाद वह खुद भी मर गया। यह घटना फ्लोरिडा में हुई जहां पर क्रिस्टीना एक कंसर्ट में हिस्सा लेने के लिए गई हुई थीं। खबरों के मुताबिक, क्रिस्टीना के भाई ने शूटर को पकड़ने की कोशिश की, पर वह नाकाम रहे। जिस वक्त क्रिस्टीना पर हमला हुआ तब वह अपने फैंस को ऑटोग्राफ दे रही थीं। क्रिस्टीना पर यह हमला शुक्रवार (10 जून) को रात 10:45 पर हुआ था। इसके बाद रात को 2:45 पर उनकी मौत की खबर दे दी गई।

22 साल की इस सिंगर ने यूएस में बहुत नाम कमाया था। वह वहां के मशहूर शो THE Voice का भी हिस्सा रह चुकी थीं। क्रिस्टीना को जख्मी हालत में ओरलेंडो मेडिकल सेंटर में भर्ती करवाया गया था, पर उन्हें बचाया ना जा सका।

मौत की खबर उनके भाई ने ही मीडिया को दी थी। भाई ने मीडिया को यह भी बताया कि गोली की आवाज सुनकर बिल्डिंग के गार्ड भी क्रिस्टीना को बचाने के लिए भागे थे पर वे भी कुछ ना कर सके। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि हमला करने वाला वह शख्स कौन था और उसने यह हमला क्यों किया।

क्रिस्टीना का लास्ट शो यह था। इसी से बाहर निकलते वक्त उन्हें गोली मार दी गई।

https://youtu.be/rnnwvYiCJMQ

सोर्स-youtube