जापान के बायोलॉजिस्ट योशिनोरी ओशुमी को साल 2016 का चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है। यह पुरस्कार उन्हें ऑटोफैजी के क्षेत्र में नए अनुसंधान के लिए दिया गया है। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में पुरस्कारों की घोषणा करते हुए नोबेल प्राइस कमिटी ने एक बयान जारी कर कहा कि योशिनोरी ओशुमी ने ऑटोफैजी के क्षेत्र में बेहद नई खोजें की हैं। इसके लिए उन्हें वर्ष 2016 के चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ऑटोफैगी एक शारीरिक प्रक्रिया है जो शरीर में कोशिकाओं के हो रहे क्षरण/नाश से निपटती है। अपने रिसर्च के लिए नोबेल पुस्कार मिलने की सूचना के बाद योशिनोरी ने कहा कि मैं काफी चकित रह गया था। जिस वक्त मुझे इस बारे में जानकारी मिली तब मैं लैब में था।
ऑटोफैजी की सबसे पहली चर्चा 1974 में क्रिटियन डे ड्यूव ने की थी। ऑटोफैजी से ही ऑटोफोबिया शब्द बना है, जिसका मतलब होता है अकेले रह जाने का डर। ऑटोफैगी एक नेचुरल डिफेंस है, जो शरीर के जिंदा रहने में मदद करता है। ये शरीर को बिना खाने के रहने में मदद करता है, साथ ही बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करता है। ऑटोफैगी प्रॉसेज के नाकाम होने के कारण ही इंसान में बुढ़ापा और पागलपन जैसी चीजें बढ़ती हैं।
जापानी साइंटिस्ट योशिनोरी ओशुमी के रिसर्च के बारे में वीडियो में जाने:
How did professor Ohsumi discover the mechanisms for autophagy? https://t.co/U1RFJ3kZeR
— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 3, 2016
नोबेल प्राइज देने वाली संस्था ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी है। साल 2015 में चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार को तीन वैज्ञानिकों विलियम सी कैम्पबेल, सतोषी ओमुरा और योतो तु ने साझा किया था। तीनों वैज्ञानिकों को मलेरिया और ट्रॉपिकल बीमारियों का उपचार विकसित करने के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया था। मेडिसिन की श्रेणी में 1905 में शुरू हुए नोबेल पुरस्कार का यह 107वां पुरस्कार है।
भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा मंगलवार को, रसायन विज्ञान बुधवार को शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को होगी। अर्थशास्त्र और साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा अगले सप्ताह की जाएगी।
BREAKING NEWS The 2016 #NobelPrize #Medicine awarded to Yoshinori Ohsumi @tokyotech_en ”for his discoveries of mechanisms for autophagy” pic.twitter.com/PDxWbSqoIX
— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 3, 2016
1974 Medicine Laureate Christian de Duve coined the term autophagy (meaning “self eating”) in 1963 #NobelPrize pic.twitter.com/lsZy4SJwIK
— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 3, 2016
2016 Medicine Laureate Yoshinori Ohsumi in his lab, just after receiving the news he is awarded the #NobelPrize pic.twitter.com/sF2sZqez3n
— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 3, 2016