थाईलैंड की नई प्रधानमंत्री पाएटोंगटार्न चिनावाट (Paetongtarn Shinawatra) बनी हैं। वह अपने देश की अब तक की सबसे युवा प्रधानमंत्री हैं। उनसे पहले पीएम रहे श्रेथा थाविसिन को थाईलैंड के सुप्रीम कोर्ट ने कई आरोप लगने के बाद पद से हटने का आदेश दिए थे। जिसके बाद पाएटोंगटार्न चिनावाट को सांसदों की मंजूरी से पीएम बनाया गया है। पाएटोंगटार्न चिनावाट 37 साल की हैं और उनके पिता टाकसिन चिनावाट भी थाईलैंड के प्रधानमंत्री रह चुके हैं, वह देश के सबसे अमीर लोगों में शुमार हैं।
कौन हैं पाएटोंगटार्न चिनावाट?
पाएटोंगटार्न चिनावाट थाईलैंड के एक मजबूत राजनीतिक घराने से आती हैं। जिनके पिता टाकसिन चिनावाट एक मजबूत राजनेता रह चुके हैं। पाएटोंगटार्न चिनावाट को निक नेम से ‘Ung Ing’ से भी जाना जाता है। उनके पिता और चाची के बाद वह देश में इतना बड़ा पद संभालने वाली हैं। पाएटोंगटार्न चिनावाट के पिता पहली बार राजनीतिक तौर पर 2001 में सुर्खियों में आए थे तब उन्होंने वहां की राजनीतिक का ताना-बाना हिलाकर रख दिया था। वह कई साल जेल में भी रहे।
राजनीति में नहीं है बहुत ज़्यादा अनुभव
पाएटोंगटार्न चिनावाट को बहुत ज़्यादा राजनीतिक अनुभव नहीं है लेकिन उनके परिवार का राजनीतिक बैकग्राउंड होने उनके लिए फायदेमंद हो सकता है।
ने तीन साल पहले राजनीति में प्रवेश किया था। इससे पहले वह परिवार के बिजनेस को चला रही थी और कई होटलों की चैन को देखती थीं। 2023 के चुनावों में जब वह फेउ थाई के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवारों में से एक थीं, तब वह लगभग लगातार प्रचार अभियान में मौजूद थीं, मतदान के दिन से ठीक दो सप्ताह पहले उन्होंने बच्चे को जन्म दिया था। तब भी वह काफी चर्चा में आई थीं। अब वह किस तरह देश की सत्ता संभालने वाली हैं, यह एक महत्वपूर्ण सवाल होने जा रहा है। वह पद संभालने के बाद काम शुरू कर चुकी हैं।