अमेरिका में ह्यूस्टन इलाके की रहने वाली एक महिला ने अपनी दो बेटियों पर गोली चलाई जिसके बाद पुलिस की गोली का शिकार होने से उसकी मौत गई। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार (24 जून) की शाम पांच बजे के करीब ह्यूस्टन उपनगरीय शहर फुलशियर में महिला के घर के सामने हुई।

फोर्ट बेंड काउंटी के शेरिफ ट्रॉय नेल्स ने बताया है कि घटना के मकसद की जांच चल रही है, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि गोलीबारी की यह घटना पारिवारिक विवाद का नतीजा थी। नेल्स ने बताया है कि फुलशियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचते उससे पहले तक दो लड़कियों को गोली लग चुकी थी। पुलिस अधिकारियों ने देखा कि उन लड़कियों की मां के हाथ में बंदूक थी जो अपनी एक बेटी पर फिर से गोली चलाने वाली थी। बहरहाल, अब तक किसी की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है ।