Taiwan Earthquake: ताइवान के तटीय क्षेत्र में बुधवार सुबह 7.5 की तीव्रता का भूकंप आया है। इससे राजधानी ताइपे हिल गई। भूकंप के झटकों से शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई और दक्षिणी जापान और फिलीपींस के द्वीपों के लिए सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। पूर्वी ताइवान में कई इमारतें ढह गई हैं। भूकंप के प्रभावित क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग फंस गए हैं। लोगों को बाहर निकालने के प्रयास प्रशासन के द्वारा किए जा रहे हैं। ताइवान में अक्सर भूकंप आते रहते हैं क्योंकि यह द्वीप दो टेक्टोनिक प्लेटों के पास मौजूद है। सितंबर 1999 में ताइवान में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था। इस घटना में तकरीबन 2400 लोग मारे गए थे। दूसरी ओर, जापान में हर साल लगभग 1,500 भूकंप के झटके महसूस होते हैं।
Taiwan Earthquake LIVE: ताइवान में शक्तिशाली भूकंप आया है। इसकी वजह से कई लोग इमारतों में फंस गए है। भूकंप से जुड़ी तमाम बड़ी अपडेट्स के लिए जनसत्ता डॉट कॉम के साथ जुड़े रहिये…
Taiwan Earthquake LIVE: ताइवान के अधिकारियों का कहना है कि भूकंप के कारण फोन नेटवर्क पूरी तरह खराब हो गए है, जिसके चलते कई लोगों से संपर्क टूट गया है।
Taiwan Earthquake LIVE: ताइवान में आए भूकंप में लगातार लोगों की मौत की संख्या बढ़ती जा रही है। ताइवान गवर्नमेंट ने कहा कि अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है और 700 लोग घायल हो गए हैं।
Taiwan Earthquake LIVE: ताइवान की राष्ट्रपति त्साई ने भी भूकंप आने के बाद एक्स पर अपना पहला मैसेज पोस्ट किया है। उन्होंने जापान के पीएम का मदद देने की बात पर आभार व्यक्त किया है।
Taiwan Earthquake LIVE: ताइवान-एशिया एक्सचेंज फाउंडेशन की फेलो सना हाशमी ने कहा कि ताइवान में 25 साल में आए सबसे शक्तिशाली भूकंप के कारण इमारतें ढह गईं और दर्जनों लोग घायल हो गए। यह सुबह-सुबह हुआ। हम घर पर थे। उन्होंने कहा कि ताइवान में भूकंप बहुत आम हैं, लेकिन आज का भूकंप अलग तरह का था। इसकी तीव्रता ज्यादा थी और अवधि लंबी थी। हमने हुलिएन और ताइपे जैसी जगहों से दृश्य देखे हैं। तीव्रता काफी तेज थी, लेकिन ताइपे में प्रभाव उतना नहीं था जितना हम हुलिएन से दृश्य देख रहे हैं।
Taiwan Earthquake LIVE: ताइवान में भूकंप से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और लगभग 60 लोग घायल हो गए। शहर के चारों ओर की पहाड़ियों से सुबह-सुबह पैदल यात्रा पर निकले सात लोगों के एक ग्रुप में से तीन लोगों की मौत हो गई।
Taiwan Earthquake LIVE: ताइवान में आए भूकंप के बाद न्यू ताइपे शहर में एक क्षतिग्रस्त इमारत में फंसे एक व्यक्ति को जिंदा बचाया। वहीं, शहर में अलग-अलग जगहों पर फंसे हुए लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है।
Taiwan Earthquake LIVE: इंडिया ताइपे एसोसिएशन ने भूकंप को देखते हुए ताइवान में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए एक हेल्पलाइन स्थापित की है। मोबाइल नंबर 0905247906 और ईमेल ad.ita@mea.gov.in जारी किया गया है।
In view of the earthquake, the following emergency helpline has been setup by India Taipei Association for assistance, guidance, or clarification to all Indian nationals living in Taiwan: Mobile: 0905247906 Email: ad.ita@mea.gov.in: India Taipei Association#EarthquakeTaiwan pic.twitter.com/RmdIhn1Kh7
— ANI (@ANI) April 3, 2024
Taiwan Earthquake LIVE: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि जापान बुधवार को आए भीषण भूकंप के बाद ताइवान को कोई भी मदद देने के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि भूकंप के बारे में सुनकर उन्हें गहरा दुख हुआ और उन्होंने ताइवान को समुद्र पार जापान का पड़ोसी बताया।
Taiwan Earthquake LIVE: ताइवान में भूकंप का केंद्र रहे हुलिएन में कम से कम 26 इमारतें ढह गईं। करीब 20 लोग फंसे हुए हैं और बचाव अभियान जारी है। पहाड़ी हुलिएन क्षेत्र में चट्टानें गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है।
Taiwan Earthquake LIVE: जापान की मौसम एजेंसी ने जापान में भूकंप के बाद सुनामी आने वाली अटकलों को टाल दिया गया है। फिलहाल ऐसा कोई अलर्ट नहीं है।
Taiwan Earthquake LIVE: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप के कारण कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।
Taiwan Earthquake LIVE: जापान द्वारा सुनामी की चेतावनी हटाने के बाद जापान में नाहा एयरपोर्ट पर परिचालन फिर से शुरू हो गया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने पहले बड़ी-बड़ी लहरों की चेतावनी दी थी। हालांकि, कुछ जगहों पर छोटी लहरें दर्ज की गईं।
Taiwan Earthquake LIVE: ताइवान से कुछ डराने वाले वीडियो भी सामने आ रहे हैं। इमारतों को देखकर पता लगता है कि भूकंप के झटके कितने तेज होंगे। एक वीडियो में इमारत झुकी हुई नजर आ रही है।
#WATCH | A very shallow earthquake with a preliminary magnitude of 7.5 struck in the ocean near Taiwan. Japan has issued an evacuation advisory for the coastal areas of the southern prefecture of Okinawa after the earthquake triggered a tsunami warning. Tsunami waves of up to 3… pic.twitter.com/2Q1gd0lBaD
— ANI (@ANI) April 3, 2024
Taiwan Earthquake LIVE: ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ने बुधवार को फैक्ट्री क्षेत्र को पूरी तरह से खाली करवा दिया। छोटे यूनाइटेड माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्प ने कुछ संयंत्रों में कामकाज को रोक दिया है।
Taiwan Earthquake LIVE: ताइवान में अक्सर भूकंप आते रहते हैं क्योंकि यह द्वीप दो टेक्टोनिक प्लेटों के पास मौजूद है। सितंबर 1999 में ताइवान में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था। इस घटना में तकरीबन 2400 लोग मारे गए थे। दूसरी ओर, जापान में हर साल लगभग 1,500 भूकंप के झटके महसूस होते हैं।
Taiwan Earthquake LIVE: रॉयटर्स ने ताइवान के फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के हवाले से कहा कि ताइवान में आए सबसे तेज भूकंप में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
Taiwan Earthquake LIVE: भूकंप का असर केवल ताइवान या जापान में ही नहीं हुआ बल्कि चीन में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। चीन के शंघाई, फ़ूज़ौ, जियामेन, क्वानजोउ, निंगडे शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5 मापी गई।
भूकंप के कारण कई शहरों की बिजली की सप्लाई बाधित हो गई है। ताइवान, जापान और फिलीपींस में सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा है।