नाइजीरिया के पूर्वोत्तर में स्थित शहर मैदुगुरी में एक बस अड्डे के बाहर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। इस हमले में हमलावर के अलावा एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। यह जानकारी एक असैन्य आत्मरक्षा कमांडर ने दी है। शहर में पिछले चार सप्ताह में यह छठा हमला है। इस्लामी चरमपंथी समूह बोको हराम का जन्म इसी शहर में हुआ था। अधिकतर हमले विफल रहे हैं क्योंकि उनमें हमलावर खुद को ही उड़ा पाए हैं। असैन्य संयुक्त कार्य बल के कमांडर हाबूया महमूद ने कहा कि बुधवार (23 नवंबर) रात के हमलावर को मुना गराज बस अड्डे में दाखिल होने से रोक दिया गया लेकिन आत्मघाती विस्फोट में एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। दो आत्मघाती हमलावरों ने बीते शुक्रवार भी मुना गराज में खुद को उड़ा लिया था। इस कारण दो आत्मरक्षकों की मौत हो गई थी। सात साल से चले आ रही इस्लामी बगावत में कुछ माह की शांति के बाद बोको हराम ने हमले तेज कर दिए हैं। इस बगावत में 20 हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं और 26 लाख लोगों को अपने घरों से विस्थापित होना पड़ा है।
नाइजीरियाई बस अड्डे पर आत्मघाती हमला, नाकाम हमलावर ने खुद को उड़ाया
इस्लामी चरमपंथी समूह बोको हराम का जन्म इसी शहर में हुआ था।
Written by एपी
मैदुगुरी (नाइजीरिया)

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा अंतरराष्ट्रीय समाचार (International News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 24-11-2016 at 13:38 IST