अटलांटिक महासागर में चर्चित जहाज़ टाइटैनिक का मलबा दिखाने गई पनडुब्बी अब भी लापता है। इस पनडुब्बी की खोज में हर तरह के प्रयास कर लिए गए हैं। पनडुब्बी में अब 30 घंटे से भी कम समय का ऑक्सीजन बचा है। सवार लोगों में पाकिस्तानी अरबपति शहज़ादा दाऊद उनके बेटे सुलेमान, ब्रितानी व्यवसायी हामिश हार्डिंग समेत पांच लोग सवार हैं।
टाइटन नाम की यह पनडुब्बी 18 जून (रविवार) को गायब हुई थी। एस कोस्ट गार्ड के कप्तान जेमी फ्रेडरिक ने कहा कि बचाव अभियान जारी है लेकिन यह एक मुश्किल अभियान है। उनका कहना है कि उनके पास बचाव अभियान के लिए बेहतर उपकरण नहीं हैं।
पनडुब्बी को खोजने में जुटे बचावकर्मियों ने टाइटन का पता लगाने के लिए विभिन्न तरीकों का इस्तेमाल किया है लेकिन वह सफल नहीं हो सके हैं। टाइटैनिक के मलबे को लोकेट करने का प्रयास किया जा रहा है।
बचाव अभियान में जुटे एक अधिकारी ने कहा कि हमने दोनों सतहों पर ध्यान केंद्रित किया है जिसमें सी-130 पानी के भीतर जांच में जुटा है। बचावकर्ताओं के अनुसार पनडुब्बी पायलट सहित पांच लोगों को ले जा सकती है और इसमें 70 से 96 घंटे तक ऑक्सीजन लाइफ-सपोर्ट है। 21 फुट के पोत में चार दिनों की इमरजेंसी सेवा है।
बचाव अभियान की क्या स्थिति है?
टाइटन पनडुब्बी को को खोजने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। यह बेहद मुश्किल होता जा रहा है क्योंकि पनडुब्बी में सिर्फ 30 घंटे का ऑक्सीज़न बाकी रहा है। इस बचाव अभियान में कई एजेंसी जुट गयी हैं।
अमेरिकी कोस्ट गार्ड के कैप्टन जेमी फ़्रेडरिक के मुताबिक अभियान काफी मुश्किल भरा लग रहा है। इस अभियान में कई बेहद कामयाब लोग काम रहे हैं। लेकिन फिलहाल कुछ भी हाथ नहीं लग सका है। बीबीसी की खबर के मुताबिक मंगलवार को ही फ़्रांस के समुद्र मामलों के मंत्रालय ने अपने अटलांटे जहाज़ को भी खोजी अभियान में लगाया है. इस जहाज़ के पास अपना एक रोबोट है जो समुद्र में मदद करेगा।
