साउथ अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में भारतीय लोगों के बीच शुरु पीएम मोदी का भाषण दिया। इस दौरान 15 हजार भारतीयों के बीच मोदी ने सभी का बुलंद आवाज में केम छो कहकर उनका हाल पूछा और सभी ने जोशीले अंदाज में उन्हें जवाब दिया। इससे पहले मोदी ने वहां के राष्ट्रपति जैकब जुमा से मुलाकात की। पीएम के आने पर मोदी-मोदी के नारे के साथ पूरा परिसर गूंजने लगा और उनसे हाथ मिलाने के लिए युवाओं का सैलाव दिखा।
वहीं पीएम मोदी भी सभी से हाथ मिलाते हुए नजर आए। मोदी के लिए वहां के भारतीयों की दीवानगी बखूबी देखने को मिली। भारत माता की जयजय कार के नारे भी खूब सुनाई दिए। इससे पहले मोदी के आगमन भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली। जहां पर जोरदार रंगारंग कार्यक्रम देखने को मिला। जनगणमन के अलावा लता जी की आवाज में वंदेमातरम के स्वर गूंजे और कलाकारों की प्रस्तुति शानदार प्रस्तुति हुई और मंच पर तिंरगा फहराया गया।
बता दे कि पीएम मोदी 5 दिन के लिए साउथ अफ्रीका की यात्रा पर हैं। मोदी ने कहा सवा सौ करोड़ भारतीयों की ओर से मैं आप सबका धन्यवाद करता हूं। साउथ अफ्रीका में भारतीयों के बीच पीएम मोदी ने कहा मैं बहुत दूर से आप सबका आशीर्बाद लेने आया हूं। मैं अपने विचारों पर आपसे सुझाव मांगने आया हूं। कहा आप भारतीय विरासत की संतान हैं।
….your ancestors were the first one to leave the shores of India to prevent their culture and language: PM Modi pic.twitter.com/WyEXjEjE3I
— ANI (@ANI_news) July 8, 2016
पीएम मोदी ने साउथ अफ्रीका में रह रहे सभी भारतीयों से कहा कि आइए हमारे भारत की अब हालात देखिए कि किस तरह हम आगे बढ़ रहे हैं। कहा भारत युवाओं का देश है। कुछ नया करने वालों के लिए भारत उम्मीद की धरती है। हमारे देश के युवाओं का सोच जमीनी स्तर पर दिख रही है। इस दौरान मोदी 10 जुलाई के खास दिन के बारे में बताया कि इस दिन साउथ अफ्रीका की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी हुई थी। उन्होंने बताया कि 10 जुलाई 1991 को दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट से वैट हटने के बाद साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम के साथ क्रिकेट खेला था।
In 1991, on 10th July, international sanctions on SA’s cricket were removed. SA team then played its first cricket match in India: PM
— ANI (@ANI_news) July 8, 2016
उन्होंने कहा यहां भारत की कई भाषाएं घुलमिल गई हैं, लिहाजा समर्पण की भावना दोनों देशों में एक जैसी ही है। उन्होंने कहा दुनिया में सबसे ज्यादा भारतीय साउथ अफ्रीका में ही रहते हैं। मोदी ने बताया कि साउथ अफ्रीका के फोर्डसबर्ग को लिटिल इंडिया कहा जाता है। उन्होंने बताया राष्ट्रपिता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ये वो भूमि है जिसने मोहनदास को महात्मा गांधी बना दिया।
South Africa transformed Mohandas into Mahatma: PM Modi in Johannesburg #ModiInAfrica pic.twitter.com/1TwOLzCbxl
— ANI (@ANI_news) July 8, 2016
उन्होंने बताया कि गांधी मानते थे कि इसी जगह उनका नया जन्म हुआ था। 7 जून 1993 की उस घटना का जिक्र किया जब अश्वेत होने की वजह से गांधी जी को ट्रेन से धक्का दे दिया गया था। वे इस दौरान प्रिटोरियस जा रहे थे उनके पास एसी 1st क्लास का टिकट था। उन्होंने इस नेल्सन मंडेला का भी जिक्र किया। साथ ही कहा 16 साल की वलियम्मा को कौन भुला सकता है?
कहा गांधी के साथ-साथ मंडेला का कर्मभूमि भी साउथ अफ्रीका है। पीएम मोदी ने अपनी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से वहां के भारतीयों को रूबरू कराया। कहा कि उद्योग, व्यापार के लिए भारत सभी का पसंदीदा देश बन गया है।
‘दक्षिण अफ्रीका भारत का प्रमुख व्यापार और निवेश साझेदार है। हमारे बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 380 फीसदी तक बढ़ गया है। दक्षिण अफ्रीका की कई कंपनियां भारत में अच्छा कारोबार कर रही हैं।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में आज एक चमकता सितारा है। हमें आज वैश्विक विकास के इंजन के तौर पर देखा जा रहा है। मेक इन इंडिया सबसे बड़ा बांड बनकर उभरा है। कहा आप एक बार भारत आकर देखिए तो सही कैसे वहां का कायाकलप हो रहा है।
We are active drivers of regional partnership. Together we can create new values for our friends in Africa: PM Modi pic.twitter.com/EAxNf1yfi1
— ANI (@ANI_news) July 8, 2016
उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीका को गले लगाने वाले भारत ने दोस्ती की मिसाइल पेश करते हुए कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से हम जुड़े हुए हैं। भाषणों को उन्होंने नमस्कार कहकर विराम दिया।