रूस में देश की घटती जन्म दर से निपटने के लिए अनोखे तरीके आजमाने की कोशिश कर रहा है। जानकारी के मुताबिक, इस दिशा में रूस ‘सेक्स मंत्रालय’ की स्थापना करने पर विचार कर रहा है। यह पहल रूसी अधिकारियों द्वारा देश की जनसंख्या में गिरावट को कम करने की एक कोशिश है।

मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, रूस देश में घटती जन्म दर से निपटने के लिए “सेक्स मंत्रालय” स्थापित करने पर विचार कर रहा है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की वफ़ादार और रूसी संसद की पारिवारिक सुरक्षा, पितृत्व, मातृत्व और बचपन समिति की अध्यक्ष 68 वर्षीय नीना ओस्तानिना ऐसे मंत्रालय की वकालत करने वाली याचिका की समीक्षा कर रही हैं।

यह पहल ऐसे समय में की गई है जब रूसी अधिकारी देश की जनसांख्यिकीय गिरावट को रोकने के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निर्देश पर रणनीतियां पेश कर रहे हैं। दरअसल, लगभग पिछले तीन साल से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण देश में भारी जनहानि हुई है।

जनसंख्या बढ़ाने के लिए रूसी अधिकारियों के अजीबोगरीब प्रस्ताव

रूसी अधिकारियों ने देश की जनसंख्या बढ़ाने के लिए कई तरह के प्रस्ताव पेश किए हैं। एक प्रस्ताव में लोगों को रात 10 बजे से 2 बजे के बीच अपने घरों की लाइटें और इंटरनेट बंद करने और बच्चे पैदा करने के लिए सेक्स करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

एक अन्य प्रस्ताव में राज्य से कहा गया कि वह घर पर रहकर अपने बच्चों का पालन-पोषण करने वाली महिलाओं को उनके घरेलू काम के लिए भुगतान करे जिससे वह उनकी पेंशन गणना में भी शामिल होगा।

Donald Trump: ट्रंप को वोट देने वाले पुरुषों से सेक्स नहीं करेंगी महिलाएं…क्या है अमेरिका में चल रहा 4B Movement

पहली डेट के लिए मिलेंगे 5,000 रूबल

एक अन्य प्रस्ताव में कहा गया है कि राज्य द्वारा कपल को उनकी पहली डेट के लिए 5,000 रूबल (51.06 डॉलर) तक का भुगतान किया जाना चाहिए।

शादी की रात होटल में ठहरना

गर्भधारण को बढ़ावा देने के प्रयास में शादी की रात होटल में ठहरने के लिए 26,300 रूबल तक की सार्वजनिक निधि का सुझाव दिया गया है।

इन सबके अलावा, कुछ क्षेत्र अपनी खुद की रणनीति लागू कर रहे हैं। खाबरोवस्क में, 18 से 23 साल की उम्र की युवतियां बच्चे पैदा करने पर 900 ब्रिटिश पाउंड प्राप्त कर सकती हैं। वहीं, चेल्याबिंस्क में पहला बच्चा पैदा करने के लिए 8,500 बिटिश पाउंड का इनाम मिलता है।

डिप्टी मेयर और पुतिन समर्थक अनास्तासिया राकोवा ने जन्म दर बढ़ाने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने एक स्पेशल टेस्टिंग की बात की जो एक महिला के प्रजनन स्तर को निर्धारित करने में मदद करता है। उन्होंने महिलाओं से बच्चे पैदा करने को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।