Royal Wedding 2018: प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मार्कल शनिवार को विंडसर कैसल के सैंट जार्ज चैपल में आयोजित एक समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। मेगन शाही शादी में गलियारे पर चलने वाली पहली शाही दुल्हन बनीं। वह आधे रास्ते में कॉर्नवॉल के ड्यूक प्रिंस चार्ल्स से मिली, जो उन्हें चैपल के गायकगण के गलियारे से नीचे ले गए। उनके पिता थॉमस मर्केल स्वास्थ्य कारणों के चलते समारोह में उपस्थित नहीं हो सके। सैंट जार्ज चैपल में आमंत्रित 600 हस्तियों के बीच भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, ओपरा विनफ्रे, जार्ज एंड अमाल क्लूनी, डेविड एंड विक्टोरिया बेकहम, एल्टन जॉन, टॉम हार्डी, जेम्स कॉर्डन, जेम्स ब्लंट और केरी मुल्लीगन के साथ दिग्गज सितारे मौजूद थे।
टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स और रग्बी स्टार जोनी विलकिनसन भी यहां मौजूद रहे। यह समारोह रानी एलिजाबेथ द्वितीय, उनके पति प्रिंस फिलिप, प्रिंस विलियम, उनकी पत्नी कैथरीन, प्रिंस हैरी के अंकल और कैथरीन की बहन पिप्पा मिडलटन की मौजूदगी में हुआ।
प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल वर्ष 2016 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों एक जोड़े के रूप में सितंबर को पहली बार सार्वजनिक तौर पर सामने आए थे। अभिनेत्री ने कहा कि वह समर्थन भरे संदेशों के लिए सबका आभार जताना चाहती है। वह और हैरी शनिवार को अपने खास दिन को साझा करने के लिए बेसब्र हैं।
यहां देखें शादी का वीडियो:

Highlights
भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी दोस्त मेगन मार्कल की यहां के सेंट जॉर्ज चैपल में प्रिंस हैरी के साथ शादी के मौके पर नीले परिधान में नजर आईं। प्रियंका (35) ब्लेजर के साथ नीले रंग की पेंसिल स्कर्ट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को न्यूड मेकअप और ड्रॉप डिजाइन वाले ईयररिंग से पूरा किया। यूट्यूब पर सीधा प्रसारित वीडियो में टीवी शो 'क्वांटिको' की अभिनेत्री अमेरिकी अभिनेता जॉर्ज क्लूनी और उनकी पत्नी अमल क्लूनी के साथ बातें करती नजर आईं।
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने सुबह हैरी को ड्यूक की पदवी प्रदान की इसके साथ ही उनकी होने वाली पत्नी स्वत: डचेस बन जाएंगी। राजकुमार हैरी को ड्यूक ऑफ ससेक्स, अर्ल ऑफ ड्यूम्बर्टन और बैरन किल्कील का पद प्रदान किया गया है। शाही घराने की ओर से जारी बयान में कहा गया, "महारानी आज वेल्स के राजकुमार हैरी को ड्यूक का पद देकर बेहद खुश हैं। उनकी पदवी ड्यूक ऑफ ससेक्स, अर्ल ऑफ ड्यूम्बर्टन और बैरन किल्किल होगी।" बयान के मुताबिक, "और इस प्रकार राजकुमार हैरी ड्यूक ऑफ ससेक्स हो गए हैं और मेगन मार्कल शादी के बाद डचेस ऑफ ससेक्स बन जाएंगी।"
विश्लेषकों ने सीएनएन को बताया कि ब्रिटेन में अभी तक कोई भी शाही दुल्हन शादी समारोह में आइल की ओर अकेले नहीं बढ़ी है। मार्कल का फैसला यह दिखाता है कि वह खुद को मजबूत और स्वतंत्र महिला के रूप में दिखाना चाहती हैं।
मेगन के क्वायर पहुंचने पर प्रिंस चार्ल्स भी उनके साथ शामिल हो जाएंगे, जहां शाही मेहमान बैठे होंगे। हैरी के पिता (चार्ल्स) मेगन को क्वायर आइल से नीचे लेकर आल्टर की ओर आएंगे। हालांकि, चार्ल्स उन्हें लेकर हैरी के पास नहीं जाएंगे, बल्कि वह खुद हैरी की ओर कदम बढ़ाएंगी। सीएनएन ने कहा कि मार्कल ने यह योजना खुद बनाई है। चार्ल्स और हैरी दोनों इस कदम से बेहद खुश हैं।
शाही दुल्हन मेगन मार्कल शनिवार को ब्रिटेन के राजकुमार हैरी के साथ शादी के दौरान नारीवादिता की मिसाल देते हुए लंदन में सेंट जॉर्ज चैपल में प्रिंस हैरी से विवाह करेंगी। पादरी के एक सदस्य द्वारा पश्चिमी द्वार पर मिले जाने के बाद मेगन चैपल के नैव (चर्च के बीच के गलियारे) में बिना किसी को संग लिए अकेले ही पहुंचेंगी। ब्रिटेन में इसे शाही दुल्हन का एक अभूतपूर्व कदम माना जा रहा है। सीएनएन ने बताया कि शादी के प्रोसेशन के पहले भाग में उनके साथ सिर्फ ब्राइड्समेड और पेज बॉयज होंगे और आगे-आगे चर्च के प्रमुख गणमान्य व्यक्ति चलेंगे।
मेगन मार्कल के पिता थॉमस मार्कल नहीं शामिल हो पाएंगे, जिसका उन्हें दुख है। उन्होंने हालांकि उम्मीद जताई कि इस दौरान उनके पिता को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने का पर्याप्त समय मिलेगा।
मेगन का चर्च ऑफ इंग्लैंड में बपतिस्मा किया जाएगा और शादी से पहले इसकी पुष्टि होगी। बीबीसी के अनुसार, शाम को प्रिंस चार्ल्स इस जोड़े के लिए एक निजी रिसेप्शन देंगे, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे।