पाकिस्तान अधिकृत गिलगित-बाल्टीस्तान में लोग सेना की कार्रवाई के विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं। लोग लाल झंडे लेकर सेना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और सेना से गिलगित की जमीन से चले जाने की मांग कर रहे हैं। लोगों ने मार्च निकाला और पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए। नाराज लोगों का कहना है कि 500 नौजवानों ने पाकिस्तान सेना से चले जाने को कहा तो उन्हें जेल में डाल दिया गया। यहां के लोग चीन पाकिसतान इकॉनॉमिक कॉरिडोर का विरोध भी कर रहे हैं। यह गलियारा यहीं से होकर गुजरेगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गलियारे से केवल चीन और पाकिस्तान के पंजाबी व्यापारियों को ही फायदा होगा। गिरफ्तार किए गए लोगों में राजनीतिक कार्यकर्ता बाबा जन भी शामिल हैं। लोगों का कहना है कि पाकिस्तान मानवाधिकारों का उल्लंघन और स्थानीय लोगों की राजनीतिक उम्मीदों का दमन कर रहा है। गौरतलब है कि गिलगित बाल्टीस्तान पाक अधिकृत कश्मीर की उत्तरी सीमा पर है। यहां पर पिछले दिनों हुए चुनावों को लेकर भी प्रदर्शन हुए थे। चुनावों के दौरान गड़बडि़यां करने के आरोप लगे थे।
WATCH: Protest in Pak occupied Gilgit Baltistan against Pakistan and demanding release of activist Baba Janhttps://t.co/KuIFEVDZsS
— ANI (@ANI_news) August 13, 2016
Angry protesters said 500 young men were imprisoned for asking the Pakistani Army to leave Gilgit’s soil. pic.twitter.com/IFx9DokfO3
— ANI (@ANI_news) August 13, 2016
Locals protest in Pakistan-occupied Gilgit-Baltistan against crackdown by Pakistani security forces pic.twitter.com/2UkPyQL0dx
— ANI (@ANI_news) August 13, 2016
