राजकुमारी डायना द्वारा लिखे गए 33 पत्रों की नीलामी से 12 लाख 46 हजार रुपये में नीलाम हुए हैं। जबकि अनुमान करीब 80 लाख रुपये तक लगाया जा रहा था। इन पत्रों में उनके तनावपूर्ण वैवाहिक संबंध तथा निजी असुरक्षा के बारे में सीधी जानकारी है। ये हस्तलिखित पत्र डायना के विश्वस्त कैरोलिन प्राइड बर्थोलोमेव को लिखे गए हैं। ये पत्र 1978 से 1997 के बीच लिखे गए थे। अमेरिका के आरआर नीलामी घर के अनुसार यह अवधि डायना की राजकुमार चार्ल्स के साथ सगाई, शादी और तीन महीने के हनीमून के साथ ही वैवाहिक जीवन के शुरूआती दौर की है।
इन पत्रों में उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं का भी जिक्र है। इसके साथ कैमिला का अप्रत्यक्ष रूप से जिक्र है जो बाद में राजकुमार चार्ल्स की पत्नी बनीं। वह इन पत्रों में अपने वजन, निजी असुरक्षा, अवसाद, प्रेस की दखलंदाजी आदि की भी चर्चा करती हैं।
कैम्ब्रिज स्थित नीलामीघर शेफिंस ने कहा कि राजकुमारी डायना द्वारा अपने हाथ से लिखे गए ये पत्र ‘शाही यादगार का अनोखा नमूना’ हैं। प्रिंसेस ऑफ वेल्स कहलाने वाली भूतपूर्व राजकुमारी डायना ने जिस प्रमुख स्टीवर्ड सेरेल डिकमैन को ये खत लिखे थे, वह बकिंघम पैलेस में इस पद पर 50 वर्ष से ज़्यादा समय तक रहे थे। खतों में राजकुमारी डायना ने लिखा था कि नए भाई को पाकर विलियम बहुत खुश है और वह उसे लगातार गले लगाता तथा चूमता रहता है।
राजकुमारी ने 20 सितंबर, 1984 को अपने एक निजी खत में लिखा था, “विलियम अपने भाई को प्यार करता है और अपना पूरा समय हैरी से गले मिलने और उसे चूमने में बिताता है… वह अपने माता-पिता को भी मुश्किल से हैरी के पास जाने देता है…”