मशहूर टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार सुर्खियों में रहने की मुख्य वजह उनका न्यूड फोटो शूट है जिसे उन्होंने वैनिटीफेयर मैगजीन के लिए शूट कराया है। ट्विटर पर शेयर की गई इस तस्वीर में सेरेना बिल्कुल न्यूड नजर आ रही हैं जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। सेरेना ने शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं पहना है। तस्वीर शेयर करते हुए सेरेना ने यूजर्स से पूछा है, ‘आप क्या सोचते हैं, लड़का होगा या लड़की? मैं जानने की कोशिश कर रही हूं लेकिन आपको विचारों को सुनना अच्छा लगेगा।’ सेरेना के इस सवाल पर कई यूजर्स ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। वहीं कई यूजर्स ने तस्वीर पर अपने-अपने विचार साझा किए हैं। ट्विटर यूजर जासमीन लिखती हैं, ‘ये जरूर लड़का होगा।’ वहीं एक यूजर जासमीन का विरोध करते हुए लिखते हैं, ‘आपको कैसे पता की लड़का होगा? क्या आपके पास सुपर पॉवर हैं।’ जासमीन जवाब देते हुए लिखती हैं, ‘मुझे लगता है कि ये जरूर लड़का होगा। ये सही भी हो सकता और गलत भी हो सकता है। लेकिन आप इसे लेकर इतनी चिंतित क्यों हो रही हैं?’ आलया लिखती हैं, ‘लड़का, लड़का।’ आलया एक अन्य कमेंट में लिखती हैं, ‘इन सब बातों पर ध्यान मत दीजिए। ये आपको ट्रोल कर रहे हैं।’

कारा लिखती हैं, ‘कोई मायने नहीं रखता लड़का होगा या लड़की। आपका बेबी बहुत खूबसूरत होगा।’ नील कोलिंस लिखते हैं, ‘दुनिया को चौंकाना बंद कीजिए सेरेना।’ दूसरी तरफ काइमबरली लिखती हैं, ‘सेरेना आपको बेटी होगी।’ एक यूजर लिखती हैं, ‘आप लोगों को परेशान कर रही हैं।’ मरीसा लिखती हैं, ‘बहुत खूबसूरत कवर फोटो सेरेना। लड़का या लड़की इनमें से एक होगा। प्रार्थना करती हूं की आपको बच्चा स्वस्थ्य हो।’ जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी उन्‍होंने अपनी प्रेग्‍नेंसी वाली कई तसवीरें सोशल मीडिया में साझा की हैं। दुनिया की टॉप टेनिस खिलाड़ियों में शुमार सेरेना ने बताया कि जनवरी में ऑस्‍ट्रेलियन ओपन के दौरान टेनिस कोर्ट में पहली बार पता चला था कि वो प्रेग्‍नेंट हैं।