पोप फ्रांसिस ने घोषणा की वह 2017 में ‘लगभग निश्चित तौर पर’ भारत और बांग्लादेश की यात्रा करेंगे। उन्होंने कॉकसस क्षेत्र (यूरोप और एशिया की सीमा पर स्थित क्षेत्र) का तीन दिनों का अपना दौरा पूरा करने के बाद वापस रोम लौटते समय ये घोषणा की। उन्होंने अपने विमान में बात करते हुए अगले साल की अपनी यात्रा योजनाओं की जानकारी दी। अर्जेंटीना के जन्मे पोप ने साथ ही पुष्टि की कि वह अगले साल पुर्तगाल के फातिमा की वार्षिक तीर्थयात्रा में शामिल होंगे। पोप फ्रांसिस के पूर्ववर्ती बेनेडिक्ट 16वें 2010 में फातिमा की तीर्थयात्रा करने वाले तीसरे पोप थे। उनसे पहले 1967 में पोप पॉल छठें और 1982, 1991 एवं 2000 में जॉन पॉल द्वितीय फातिमा गए थे।
पोप फ्रांसिस ने साथ ही कहा कि वह ‘लगभग निश्चित तौर’ भारत और बांग्लादेश की यात्रा करेंगे, हालांकि उन्होंने उसकी तारीख नहीं बताई। उन्होंने इसके बाद कहा कि वे किसी अफ्रीकी देश की भी यात्रा करना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने उस देश के बारे में नहीं बताया और कहा कि इसका चयन राजनीतिक माहौल पर निर्भर करेगा। पोप फ्रांसिस 2013 के बाद से पहले ही रिकॉर्ड 16 देशों की यात्रा कर चुके हैं।