इजरायल और फिलिस्तीन के बीच जारी जंग के बीच अब एक नई त्रासदी ने दस्तक दे दी है। पिछले सप्ताह यहां पोलियो वायरस के कई मरीज सामने आए थे। यहां सीवर में पोलियो वायरस मिलने की पुष्टि के बाद अब यहां पोलियो को महामारी घोषित कर दिया गया है। इसके पीछे सैन्य हमले को जिम्मेदार बताया गया है। फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इसे पड़ोसी देशों के लिए भी बड़ा खतरा बताया गया है। इस जानकारी के सामने आने के बाद डब्ल्यूएचओ अलर्ट हो गया है।
सामने आई ये वजह
यूनिसेफ की मदद से इस इलाके में पोलियोवायरस टाइप 2 का पता लगाया था। रिफ्यूजी कैंप के सीवेज में यह वायरस मिला था। बता दें कि गाजा पट्टी में घनी आबादी का इलाका है। यहां युद्ध के बाद पीने के पानी की काफी किल्लत है। अब पोलियो वायरस मिलने के बाद यहां हालात पहले से भी ज्यादा खराब हो गए हैं। पोलियो महामारी को वैश्विक पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम ने अब इस इलाके में सफाई अभियान शुरू कराया है। यहां सीवेज नेटवर्क को ठीक करने के लिए काम शुरू किया गया है।
10 लाख से ज्यादा टीके भेजेगा डब्ल्यूएचओ
डब्ल्यूएचओ ने यह जानकारी सामने आने के बाद प्रभावित इलाकों में 10 लाख टीके भेजने का ऐलान किया है। बता दें कि पोलियोमाइलाइटिस या पोलियो मुख्य रूप से फेकल-ओरल मार्ग यानी यह शौच के जरिए एक से दूसरे व्यक्ति तक फैलता है। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के नर्वस सिस्टम पर आक्रमण कर सकता है और इससे पैरालिसिस भी हो सकता है। इस वायरस को काफी खतरनाक माना जाता है। गाजा में इस वायरस के अलावा हेपेटाइटिस ए जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।