फ्रांस की राजधानी पेरिस में गुरुवार को ‘अल्‍लाहु अकबर’ का नारा लगाते हुए एक शख्‍स चाकू लेकर थाने में घुसने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने उसे गोली मार दी। आतंरिक सुरक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्‍ता ने यह जानकारी दी। पेरिस में यह घटना शार्ली हेब्‍दो पत्रिका के दफ्तर पर हुए आतंकी हमले की पहली बरसी के दिन हुई। उस हमले में दो बंदूकधारियों ने 12 लोगों का कत्‍ल कर दिया था।

पुलिस ने हमलावर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ऐसा लग रहा था कि उसने विस्‍फोटक से भरी जैकेट पहन रखी थी। लेकिन बाद में पता चला कि वह आत्‍मघाती हमलावर नहीं था। घटना बार्ब्‍स के एक पुलिस थाने की है।

पेरिस में पुलिस स्टेशन के पास संदिग्ध शख्स को गोली मारने के बाद वहां के इलाके को सुरक्षित करते पुलिस अधिकारी। (एपी फोटो)

 

पेरिस में पुलिस स्टेशन के पास संदिग्ध शख्स को गोली मारने के बाद फ्रांस की सीआरएस पुलिस स्थानीय इलाके को सुरक्षित करने के दौरान वहां से गुजरते यात्रियों की जांच करती पुलिस अधिकारी। (रॉयटर्स फोटो)

 

पेरिस में पुलिस स्टेशन के पास संदिग्ध शख्स को गोली मारने के बाद वहां के इलाके को सुरक्षित करते पुलिस अधिकारी। (रॉयटर्स फोटो)